फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   bjp demands independent inquiry over flood in kashmir

सियासत: भाजपा को बाढ़ के पीछे दिख रही साजिश

Fri, 26 Sep 2014 11:41 PM IST
Updated Fri, 26 Sep 2014 11:41 PM IST
विज्ञापन
bjp demands independent inquiry over flood in kashmir

कश्मीर घाटी में बाढ़ से हुई तबाही को प्राकृतिक आपदा कम और मैन मेड आपदा ज्यादा बताते हुए भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता फारूक खान ने बाढ़ के कारणों की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश (मौजूदा या रिटायर्ड) की अध्यक्षता में जांच आयोग के गठन की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि श्रीनगर के महजूर नगर में सड़क निर्माण के लिए फ्लड चैनल में बाधा खड़ी करने की वजह से बाढ़ से ज्यादा तबाही हुई।

विज्ञापन


पार्टी मुख्यालय में शुक्रवार को संवाददाता सम्मेलन में फारूक खान ने कहा कि रियासती सरकार के तीन विभाग मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की देखरेख में चलने वाले इरा विभाग, सड़क एवं भवन निर्माण मंत्री अब्दुल मजीद वानी की देखरेख में चलने वाले सड़क एवं भवन निर्माण विभाग और बाढ़ और सिंचाई मंत्री शाम लाल शर्मा की देखरेख में चलने वाले विभाग ने श्रीनगर शहर में फ्लड चैनल में सड़क निर्माण के लिए आंशिक रूप से अड़चन खड़ी की।

विज्ञापन

घांटों तक मूकदर्शक बनी रही सरकार

bjp demands independent inquiry over flood in kashmir

फारूक खान ने कहा कि विशेषज्ञों के अनुसार इस अड़चन से बाढ़ के पानी को गुजरने के लिए जगह नहीं मिली, जिससे श्रीनगर शहर की अधिकतर कालोनियों में जलभराव हो गया। उन्होंने कहा कि संगम में जलस्तर के खतरे के निशान के ऊपर पहुंचने के करीब सात घंटे बाद बाढ़ का पानी श्रीनगर में पहुंचता है, लेकिन इसके बाद सात घंटों तक राज्य सरकार मूकदर्शक बनी रही।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार और उसकी अफसरशाही की नाकामी की वजह से बाढ़ से भारी तबाही हुई है और इसकी उच्च स्तरीय जांच की जरूरत है। उन्होंने कहा कि राहत कार्य की वजह से भाजपा ने फिलहाल चुप्पी साधे हुए थी, लेकिन अब हालात में कुछ सुधार होने के बाद बाढ़ के कारणों की जांच की जरूरत है, ताकि जवाबदेही सुनिश्चित हो सके और लोगों को असलियत की जानकारी मिले।

राहत सामग्री को कटाए जा रहे चक्कर

bjp demands independent inquiry over flood in kashmir

फारूक खान ने केंद्र सरकार और देश के विभिन्न हिस्सों से आ रही राहत सामग्री के भंडारण और वितरण में राज्य सरकार पर कोताही बरतने का आरोप भी लगाया। फारूक खान ने कहा कि उधमपुर रेलवे स्टेशन में कई टन राशन बर्बाद हुआ है।

उन्होंने कहा कि सरकारी मशीनरी की हालत तो यह है कि बाढ़ प्रभावित लोगों को पांच किलो चावल, एक किलो दाल और एक लीटर पकाने का तेल लेने के लिए एक कार्यालय से दूसरे कार्यालय तक चक्कर काटने पड़ रहे हैं।

इस अवसर पर प्रदेश महासचिव कविंद्र गुप्ता, प्रवक्ता बलवीर राम रतन, एक्स सर्विसमेन सेल के संयोजक ब्रिगेडियर अनिल गुप्ता और भाजपा नेता एसएस बिजराल भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed