फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   BJP changed 24 district presidents Jammu Kashmir except Kathua-Bandipora and Kupwara districts

जम्मू कश्मीर: प्रदेश भाजपा में बड़ा फेरबदल, कठुआ-कुपवाड़ा और बांदीपोरा को छोड़कर 23 जिलाध्यक्ष बदले

Sun, 04 Dec 2022 12:14 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 04 Dec 2022 12:14 PM IST
सार

जम्मू कश्मीर में सरकारी तौर पर तो बीस जिले हैं, लेकिन भाजपा ने संगठन के तौर पर जम्मू संभाग में 17 और कश्मीर संभाग में दस जिले बनाए हुए हैं। विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने सभी संगठनात्मक 27 जिलों में से 23 के जिला अध्यक्ष बदल दिए हैं। 

विज्ञापन
BJP changed 24 district presidents Jammu Kashmir except Kathua-Bandipora and Kupwara districts
भाजपा जम्मू कश्मीर - फोटो : Social Media

विस्तार

भाजपा ने अपने 27 संगठनात्मक जिलों में से चार जिलों कठुआ, कुपवाड़ा, बांदीपोरा व कश्मीर विस्थापित को छोड़कर शेष 23 जिलों के अध्यक्ष बदल दिए हैं। जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी ने संगठन स्तर पर व्यापक फेरबदल किया है।

विज्ञापन


प्रदेश पदाधिकारियों में पूर्व मेयर चंद्र मोहन गुप्ता को उपाध्यक्ष और पूर्व डिप्टी मेयर पूर्णिमा शर्मा को प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी है। पूर्व जिलाध्यक्ष अयोध्या गुप्ता सचिव होंगे। बता दें कि प्रदेश में सरकारी तौर पर तो बीस जिले हैं, लेकिन भाजपा ने संगठन के तौर पर जम्मू संभाग में 17 और कश्मीर संभाग में दस जिले बनाए हुए हैं।
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना ने नई दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, राष्ट्रीय महासचिव संगठन बीएल संतोष, राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी तरुण चुग, सह प्रभारी आशीष सूद से परामर्श कर जम्मू-कश्मीर में यह बड़ा फेरबदल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष की ओर से जारी सूची के अनुसार प्रमोद कपाही को जम्मू जिला अध्यक्ष, ओमी खजूरिया को जम्मू उत्तरी जिले का अध्यक्ष, रेखा महाजन को जम्मू दक्षिण जिला अध्यक्ष, सुनील शास्त्री को जम्मू सीमांत जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।

कश्मीरा सिंह को सांबा जिले का अध्यक्ष, राजीव शर्मा को अखनूर जिला अध्यक्ष, नीना शर्मा को नौशेरा जिला अध्यक्ष, दिनेश शर्मा को राजोरी जिला अध्यक्ष, राजेश कुमार को पुंछ, रोहित दुबे को रियासी, गोपाल महाजन को कठुआ, दर्शन सिंह ठक्कर को पहाड़ी जिला बसोहली का अध्यक्ष बनाया है।

वहीं अरुण गुप्ता को उधमपुर, राजेश्वर कुमार को रामबन, विजय मोहन ठाकुर को डोडा, चुन्नी लाल शान को किश्तवाड़, चांदजी भट को कश्मीर विस्थापित जिले के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है।


कश्मीर संभाग के दस जिलों के लिए नजीर अहमद गनेई को अनंतनाग, जुबेर अहमद गनेई को कुलगाम, लतीफ भट को पुलवामा, मोहम्मद युसुफ भट को शोपियां, अशोक भट को श्रीनगर, समीर अहमद शाह को बडगाम, मोहम्मद अमीन शाह को गांदरबल, जीएम सोफी को बारामुला, नसीर अहमद लोन को बांदीपोरा व अब्दुल रहमान लोन को कुपवाड़ा का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed