फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   BJP appointed G Krishan Reddy as party in charge of Jammu and Kashmir

J&K Election: भाजपा ने जी कृष्ण रेड्डी को जम्मू कश्मीर का पार्टी प्रभारी किया नियुक्त, जेपी नड्डा ने की घोषणा

Mon, 17 Jun 2024 05:19 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Mon, 17 Jun 2024 05:19 PM IST
सार

भाजपा ने केंद्रीय मंत्री जी कृष्ण रेड्डी को जम्मू कश्मीर का पार्टी प्रभारी नियुक्त किया। इसके लिए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र रैने ने उन्हें शुभकामानएं दी हैं।

विज्ञापन
BJP appointed G Krishan Reddy as party in charge of Jammu and Kashmir
जी कृष्ण रेड्डी और रविंद्र रैना - फोटो : एक्स/रविंद्र रैना

विस्तार

आगामी जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। सोमवार को भाजपा ने केंद्रीय मंत्री जी कृष्ण रेड्डी को जम्मू कश्मीर का पार्टी प्रभारी नियुक्त किया। इसके लिए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र रैने ने उन्हें शुभकामानएं दी हैं। सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को जम्मू-कश्मीर में सितंबर तक चुनाव कराने का निर्देश दिया है। वहीं, लोकसभा चुनाव के बाद चुनाव आयोग भी प्रदेश में चुनाव कराने की बात कह चुका है।

विज्ञापन


इसके साथ ही भाजपा ने महाराष्ट्र, हरियाणा, झारखंड के लिए प्रभारी और सह-प्रभारी नियुक्त किए। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोमवार को विधानसभा चुनाव वाले महाराष्ट्र, हरियाणा, झारखंड और जम्मू-कश्मीर के लिए पार्टी के चुनाव प्रभारी और सह-प्रभारियों को जिम्मेदारियों सौंपीं।
विज्ञापन


पार्टी की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक, वरिष्ठ भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को महाराष्ट्र का प्रभारी नियुक्त किया गया है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव राज्य के सह-प्रभारी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें कहा गया है कि केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हरियाणा के लिए भाजपा का चुनाव प्रभारी और त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब को राज्य का सह-प्रभारी बनाया गया है। बयान में कहा गया है कि मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान झारखंड के चुनाव प्रभारी और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा राज्य के सह-प्रभारी हैं। महाराष्ट्र, हरियाणा और झारखंड में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed