फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   BJP and PDP combine registered a victory in legislative council election

परिषद चुनाव में PDP-BJP के उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित

Thu, 19 Feb 2015 06:41 PM IST
एजेंसी/ जम्मू
एजेंसी/ जम्मू Updated Thu, 19 Feb 2015 06:41 PM IST
विज्ञापन
BJP and PDP combine registered a victory in legislative council election

जम्मू एवं कश्मीर विधान परिषद चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दो और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी(पीडीपी) के तीन उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हो गए। चुनाव परिणाम की घोषणा मतदान अधिकारी मुहम्मद रमजान ने बुधवार रात की।

विज्ञापन


निर्वाचित उम्मीदवारों में भाजपा के चेरिंग दोर्जे और सोफी युसुफ, जबकि पीडीपी के फिरदौस ताक, यासिर रेशी और इनायत अली हैं। दोनों पार्टियों ने मिलकर चुनाव लड़ा था।
विज्ञापन


अन्य छह सीटों के लिए मतदान दो मार्च को कराया जाएगा, जिसमें पीडीपी, भाजपा और नेशनल कांफ्रेंस के 10 उम्मीदवार मैदान में होंगे।

कांग्रेस ने नेशनल कांफ्रेंस को समर्थन देने का फैसला किया है और एक भी उम्मीदवार खड़े नहीं किए हैं। 87 सदस्यीय विधानसभा के सदस्य विधान परिषद के सदस्यों का चुनाव करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौजूदा विधानसभा में पीडीपी के 28, भाजपा के 25, नेशनल कांफ्रेंस के  15 और कांग्रेस के 12 विधायक हैं, जबकि दो सज्जाद लोन की पीपुल्स कांफ्रेंस के और पांच निर्दलीय विधायक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed