फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   BJP and NC leader reacted on Mehbooba Mufti tweet

महबूबा मुफ्ती के ट्वीट पर भाजपा और नेकां नेता ने व्यक्त की प्रतिक्रिया

Fri, 12 Oct 2018 03:55 AM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला, श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला, श्रीनगर Updated Fri, 12 Oct 2018 03:55 AM IST
विज्ञापन
BJP and NC leader reacted on Mehbooba Mufti tweet

हिज्ब के आतंकी मन्नान वानी के मुठभेड़ में मारे जाने पर नेकां के युवा नेता ने कहा कि सरकारों को ऐसा रास्ता ढूंढना चाहिए कि भटके युवा मुख्यधारा में लौटे आएं। दूसरी तरफ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना ने कहा कि जो भी देश के खिलाफ हथियार उठाएगा उसे गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे।

विज्ञापन


नेकां नेता सलमान सागर ने कहा कि यह बड़े ही दुर्भाग्य की बात है कि एक पढ़ा लिखा नौजवान जो पीएचडी स्कॉलर था, उसने आतंक के रास्ते को सही समझा और मारा गया। अब सरकारों को चाहिए कि बातचीत की प्रक्रिया शुरू करे ताकि हालत सुधरें और भटके युवा मुख्यधारा में शामिल हों। महबूबा मुफ़्ती के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए सलमान ने कहा कि यह जो नया ट्रेंड देखा जा रहा है यह उनकी पार्टी की देन है। आरएसएस और भाजपा के खिलाफ वोट मांगे और फिर उन्हीं के साथ गठबंधन किया इससे एक लोकतांत्रिक सेटअप पर धब्बा लगा है।
विज्ञापन


 उधर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना ने महबूबा मुफ़्ती के ट्वीट पर कहा कि उन्हें ऐसा लिखने से पहले एक बार सोच लेना चाहिए कि वो जो लिख रही हैं आतंकवादियों के लिए लिख रही हैं। जो सेना के खिलाफ लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा जो कोई भी देश के खिलाफ बंदूक उठाएगा उसे गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे। देश के दुश्मनों को किसी भी हाल में नहीं बख्शा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


महबूबा ने अफसोस जताते हुए कहा- अब तो पाकिस्तान के साथ बात हो
पूर्व मुख्यमंत्री व पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने रिसर्च स्कालर मन्नान वानी के मुठभेड़ में मारे जाने पर अफसोस जताते हुए कहा है कि यह हमारा नुकसान है क्योंकि हम रोजाना पढे़ लिखे युवाओं को खो रहे हैं। अब समय आ गया है कि देश की सभी राजनीतिक पार्टियां धरातल पर हालात को समझें। साथ ही इस खूनी खेल को बंद करने का हल बातचीत के जरिये ढूंढें। इस बातचीत में पाकिस्तान समेत सभी पक्षकार को शामिल किया जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed