फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   bishnah, protest, shivsena hindostan

Jammu News: युवा राजपूत सभा के समर्थन में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
bishnah, protest, shivsena hindostan
शिवसेना हिंदुस्तान पार्टी ने तारा चौक में यूटी प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिश्नाह। शिवसेना हिंदुस्तान पार्टी ने युवा राजपूत सभा के समर्थन में बिश्नाह के तारा चौक में यूटी प्रशासन के खिलाफ पार्टी के युवा प्रदेश अध्यक्ष गणेश चौधरी की अध्यक्षता में विरोध प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन में शिवसेना हिंदुस्तान पार्टी के शशि पाल सिंह सलाथिया, राजकुमार गुप्ता, संजय भगत, शंकर सिंह, भारत भूषण, पवन शर्मा, संजीव कुमार, प्रभु दयाल, भूषण कुमार, साहिल शर्मा, नेकराम, करण सिंह और प्रीतम सिंह सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस मौके पर पार्टी के युवा प्रदेश अध्यक्ष गणेश चौधरी ने पुलिस प्रशासन और राज्य प्रशासन से हिरासत में लिए गए युवा राजपूत सभा के सभी सदस्यों को तुरंत रिहा करने की मांग की। उन्होंने कहा कि शिवसेना हिंदुस्तान पार्टी टोल प्लाजा के मुद्दे को लेकर युवा राजपूत सभा का पूरा समर्थन करती है। चौधरी ने कहा राज्य की जनता से टोल वसूला जा रहा है, पर क्या लोगों को अच्छी सड़कों की सुविधा दी जा रही है ? उन्होंने राज्य प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द से जल्द युवा राजपूत सभा के सदस्यों को रिहा नहीं किया गया तो शिवसेना हिंदुस्तान पार्टी बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन करेगी, जिसकी जिम्मेदारी राज्य प्रशासन की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed