फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   bijli

बिजली की अघोषित कटौती से लोग परेशान

विज्ञापन
bijli
सांबा। दिन प्रतिदिन बढ़ रही गर्मी के चलते बिजली की अघोषित कटौती से लोगों को एक साथ अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जबकि विभाग के पास बिजली कटौती का कोई शेड्यूल नही है।
विज्ञापन

सरपंच रविंद्र सिंह, शिव सेना के जिला प्रधान नीलम सिंह संब्याल, विनोद कुमार आदि ने बताया कि दिन में सात से आठ घंटे बिजली की कटौती की जा रही है। इन दिनों पारा भी काफी ऊपर जा रहा है। इस कारण लोगों को भारी परेशानी बनी हुई है। बिजली की कटौती का कोई शेड्यूल नहीं है। जब भी चाहा तो कटौती की जा रही है। इस बाबत उन्होंने बिजली विभाग के उच्च अधिकारियों को भी मिल कर उन्हें लोगों की समस्याओं से अवगत करवाया है, लेकिन कोई उचित कदम नहीं उठाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि गत दिवस उन्होंने बिजली विभाग के महाप्रबंधकशिव अनंत तियाल को जम्मू में मिले थे। उन्हें भी लोगों की समस्या से अवगत कराया था। उन्होंने बताया था कि उनके पास बिजली की कमी नहीं है, न ही फंड की कमी है। केवल सिस्टम में कमी है, जिसे शीघ्र सुधारा जाएगा। एक सप्ताह तक बिजली की आपूर्ति को सुचारु बना दिया जाएगा। सरपंच रविंद्र सिंह के अनुसार उन्हें लाइनमैन की कमी के बारे में बताया गया। इस पर उन्होंने आश्वासन दिलाया कि शीघ्र ही इस पर भी अमल होगा।
विज्ञापन

विभागीय सूत्रों के अनुसार जब घगवाल को सांबा जिले के साथ जोड़ा गया था, तो सांबा फीडर से ही घगवाल को बिजली की आपूर्ति की जाने लगी थी। जो आज भी जारी है। यही कारण है कि सांबा के फीडर ओवरलोड होने पर बिजली की कटौती हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
बिजली विभाग के पास कटौती का नया शेड्यूल नहीं आया है। ग्रिड की तरफ से जब भी फीडर ओवरलोड होता है, तो कटौती की जा रही है। जरूरत पड़ने पर ही कटौती होती है।
-विनोद कुमार, एईई, बिजली विभाग, सांबा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed