फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   bijli

बिजली की कटौती से लोग परेशान

विज्ञापन
bijli
सांबा। भीषण गर्मी के चलते बिजली की अघोषित कटौती से लोगों को अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी रोहित वर्मा, शम्मी कुमार, सुरिन्द्र सिंह के अनुसार इस बार नवरात्र में भी बिजली कटौती जारी रही। अब पारा ऊपर जा रहा है, लेकिन विभाग की ओर से कटौती जारी है।
विज्ञापन

बिजली आपूर्ति और कटौती का कोई समय नहीं है। इससे आम लोग परेशान हैं। उधर बिजली कटौती से पेयजल की समस्य बनी हुई है। बिजली कटौती के कारण जल शक्ति विभाग के पंप सेट तक नहीं चल रहे हैं, जिस पर लोगों तक पानी नहीं पहुंच रहा है। इसी संदर्भ में आम आदमी पार्टी के नेता यशपाल कुंडल ने भी बिजली कटौती को लेकर प्रशासन पर कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा कि गर्मी के बढ़ने के बावजूद भी बिजली की कटौती अधिक की जा रही है, जिसे रोका जाए। ताकि आम लोगों को पेयजल की समस्या से राहत मिले।
विज्ञापन

-------
वाक्स
बिजली की अघोषित कटौती ग्रिड से की जा रही है। विभाग के शेड्यूल से अतिरिक्त ग्रिड विभाग कटौती कर रहा है।
-भोला भंडारी, कार्यकारी अभियंता, बिजली विभाग, सांबा।
बिजली कटौती कम की जाए
अखनूर। सीमावर्ती कस्बा अखनूर सहित कई गांवों में बिजली कटौती से लोगों को बड़ी परेशानी का समाना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग के अधिकारियों से मांग की कि बिजली कटौती कम की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अखनूर के कंडी क्षेत्र के कस्बा अखनूर गांव लैहड, चौकी चौरा जंडियाल, टरकवाल, टांडा, सौहाल सहित अन्य गांवों में एक सप्ताह से बिजली कई घंटे ठप रहती है। कई बार लोगों ने बिजली विभाग के अधिकारियों को अवगत भी कराया। गर्मी में बड़ी परेशानी से गुजरना पड़ रहा है। रवि कुमार ने बताया क्षेत्र में एक सप्ताह से बिजली कटौती होने से बड़ी परेशानी का समाना करना पड़ रहा है। मंगा राम ने बताया कि क्षेत्र में बिजली की कटौती कई घंटे होने पर गर्मी में परेशानी हो रही है। विभाग को चाहिए कि गर्मी में क्षेत्र बिजली की कटौती कम की जाए।
अघोषित बिजली कटौती से परगवाल के लोग परेशान
परगवाल। गर्मी शुरू होने के साथ ही बिजली की आंख मिचौली से लोग जूझने लगे हैं। फाल्ट मेंटेनेंस के नाम पर बिजली कटौती जारी है। मनमानी कटौती से सीमा क्षेत्र के लोग परेशान हैं।
क्षेत्र में कई-कई घंटे तक कटौती जारी है। सबसे ज्यादा बुरा हाल मंगलवार और बुधवार को रहा। क्षेत्र में कई घंटे तक बिजली गुल रही। बिजली कटौती से रोजमर्रा की जिंदगी पटरी से उतरने लगी है, लेकिन बिजली विभाग लोगों को इस समस्या से निजात दिलाने के लिए गंभीर नहीं हैं। स्थानीय निवासी सुखदेव सिंह, रमेश सिंह, अजय सिंह का कहना था कि बिजली विभाग के अधिकारियों या कर्मचारियों को जब भी अघोषित कटौती के बारे में फोन किया जाता है तो वह संतोषजनक उत्तर नहीं देते। बिजली पीछे से बंद है का जवाब देते हैं। उन्होंने विभाग को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर बिजली कटौती का यही हाल रहा तो वह आने वाले दिनों में विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे।
विद्युत विभाग के खिलाफ लोगों में रोष
विजयपुर। क्षेत्र में बिजली कटौती के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस कारण लोगों में विभाग के खिलाफ रोष है।
क्षेत्र के रमेश कुमार, रमेश, दीपक कुमार, प्रदीप सिंह, जोगिंदर पाल आदि ने बताया कि एक तरफ उपराज्यपाल मनोज सिन्हा बार-बार जनता को आश्वासन देते हैं कि बिजली 24 घंटे मिल रही है। उसके बावजूद यहां बिजली कटौती जारी है।

लोगों को परेशानी हो रही है। क्योंकि इस समय बिजली कटौती का कोई समय निर्धारित ही नहीं है। लोगों ने आरोप लगाया कि कुछ घंटे बिजली मिलती है, लेकिन लोवोल्टेज के कारण वह भी काम नहीं करती। इस कारण पंखा, कूलर, टीवी आदि शोपीस बनकर रह गई हैं। लोगों ने विभाग से मांग की है कि बिजली कटौती को कम किया जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed