{"_id":"5ef8f0708ebc3e43405231d6","slug":"bijli-samba-news-jmu2131546180","type":"story","status":"publish","title_hn":"बढ़ती गर्मी के साथ बिजली कटौती ने रुलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बढ़ती गर्मी के साथ बिजली कटौती ने रुलाया
विज्ञापन
सांबा। दिन प्रतिदिन बढ़ रही गर्मी से लोगों का बुरा हाल हो रहा है। वहीं बिजली की कटौती से लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। इसको लेकर लोगों में बिजली विभाग के प्रति रोष है।
स्थानीय महिला रानो, कृष्णा, पिंकी, रेखा, किरण कुमारी आदि ने बताया कि प्रत्येक माह बिजली के बिल की अदायगी कर रहे हैं, लेकिन बिजली की कटौती से उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि शनिवार शाम पांच बजे बिजली गुल हुई जो रात्रि 12 बजे बहाल हुई। यही हाल रबिवार को हुआ है। दोपहर बाद ढाई बजे से बिजली गुल हुई है। उनके अनुसार बिजली की कटौती से लोगों को एक साथ अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। किसानों को भी धान की रोपाई के लिए मोटर पंप नहीं चलने से दिक्कतें बनी हुई हैं। उन्होंने उपराज्यपाल से मांग उठाई है कि बिजली की कटौती को बंद किया जाए ताकि गर्मी में लोगों को परेशानी से बचाया जा सके। किसान भी धान की फसल के लिए पानी का इस्तेमाल कर सकें।
---------
तापमान बढ़ने से जनजीवन अस्त व्यस्त
अखनूर। सीमावर्ती क्षेत्र में बढ़ते तापमान से सामान्य जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। क्षेत्र में तापमान बढ़ने से लोग ने घरों से निकालना बंद कर दिया है। अखनूर, ज्यौड़िया, खौड़, चौकी चौरा में लोगों की आवाजाही रविवार को कम रही। बाजार सूने रहे। गर्मी और तपिश के चलते निजी वाहन भी कम चले। लोगों का कहना है कि इस सीजन में गर्मी से बड़ी परेशानी का समाना करना पड़ रहा है। बिजली की कटौती से भी परेशानी हो रही है। लोग घरों में ही दुबक कर रहने को मजबूर हैं। संवाद