{"_id":"626c319b5fa05d1ab516ada4","slug":"bijli-rspura-news-jmu258826298","type":"story","status":"publish","title_hn":"कस्वे में धरना देकर बिजली विभाग के खिलाफ की जमकर नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कस्वे में धरना देकर बिजली विभाग के खिलाफ की जमकर नारेबाजी
विज्ञापन
कस्वे के दलजीत चौक में विजली कटौती को लेकर धरने पर वैठे लोग
- फोटो : RSPURA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरएस पुरा। उपजिला में लगातार हो रही बिजली की अघोषित कटौती को लेकर शुक्रवार को किसान नेता चौधरी मोहन सिंह के नेतृत्व में सरकार तथा बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर दलजीत चौक में धरना दिया गया। धरने प्रदर्शन में सरपंच बद्रीनाथ शर्मा सहित विभिन्न संगठनों से जुड़े लोग शामिल हुए। जिन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और सरकार की नीतियों को कोसा।
किसान नेता चौधरी मोहन सिंह ने कहा कि कुछ दिनों से लगातार हो रही बिजली की अघोषित कटौती के कारण लोगों का जीना मुहाल है। बिजली कटौती के कारण जहां आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, वहीं लोगों का कारोबार ठप हो गया है। बिजली विभाग के अधिकारियों के पास भी इस समस्या को लेकर कोई जवाब नहीं है। अभी गर्मी का मौसम शुरू हुआ है, और बिजली कटौती से ऐसे में आने वाले दिन लोगों के लिए काफी मुश्किलों बनेंगी।
चौधरी मोहन सिंह ने कहा कि अगर सरकार लोगों को बुनियादी सुविधाएं नहीं दे सकती तो उसे सत्ता में रहने का भी कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर आने वाले दिनों में लोगों को बिजली कटौती से राहत नहीं मिली तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। सरपंच बद्रीनाथ शर्मा ने कहा कि पहले विद्यार्थियों की शिक्षा महामारी के कारण खराब हुई और अब बिजली की अघोषित कटौती के कारण बच्चे पढ़ नहीं पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूरी पूरी रात बिजली की अघोषित कटौती हो रही है जिस कारण लोग चैन की नींद नहीं ले पा रहे। इस मौके पर अजय कुमार, जसमीत सिंह, सरदार मनदेव सिंह, मूल सिंह, चमेल सिंह सहित काफी संख्या में स्थानीय लोगो सहित महिलाएं भी शामिल थी।
विज्ञापन
विजयपुर में 16 घंट बंद रही बिजली
विजयपुर। क्षेत्र में लगभग 16 घंटे से बिजली बंद है। इस कारण लोगों को कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र के लोगों ने बताया कि हम लोग बिजली का बिल समय पर देते हैं। उसके बावजूद इस गर्मी में बिजली की कटौती मिल रही है। उन्होंने कहा कि एलजी मनोज सिन्हा ने जनता से वादा किया था कि जम्मू-कश्मीर के लोगों को 24 घंटे बिजली उपलब्ध करवाई जा रही है लेकिन हकीकत कुछ और ही दिखाई दे रही है।
लगातार 16 घंटे बिजली बंद होने के कारण बच्चे बुजुर्ग काफी परेशानी से जूझ रहे हैं। अधिकारियों से बात की जाती है तो उनका एक ही जवाब होता है कि बिजली पीछे से बंद है। इस कारण जनता में त्राहि-त्राहि मची हुई है। लोगों ने एलजी मनोज सिन्हा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग की है कि जम्मू-कश्मीर में बिजली 24 घंटे दी जाए, ताकि लोगों की परेशानी हल हो सके। क्योंकि इस समय गर्मी भी चरम पर है। बिजली कटौती के संबंध में कार्यकारी अभियंता भोला भंडारी ने बताया कि 33 केवी लाइन में फाल्ट आने के कारण बिजली बंद है। जल्द ही आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
बिजली कटौती से किसान की सूख रही सब्जियां
सांबा। दिन प्रतिदिन बढ़ रहा पारा व एक सप्ताह से बिजली की अघोषित कटौती से जहां आम लोगों का बुरा हाल है। वहीं किसान काफी परेशान है। क्योंकि बिजली कटौती से पंप नहीं चलने से सब्जियां नष्ट होने लगी हैं।
किसान राजेंद्र प्रसाद, काली राम, अवतार सिंह आदि ने बताया कि उन्होंने सब्जियां लगाई हैं, लेकिन बिजली कटौती से पंप नही चलने से सिंचाई नहीं हो पा रही है और सब्जियां सूख रही हैं। इन दिनों घीया, कद्दु, भिंडी, टमाटर, खीरा, मूली की पैदावार की जा रही है। भीषण गर्मी के चलते हर रोज सिंचाई करनी पड़ती है, लेकिन बिजली कटौती के चलते उन्हें समस्या बनी हुई है। लोगों के अनुसार बिजली के उपकरण तक जवाब दे गए हैं। उधर स्वास्थ्य केंद्रों में बिजली कटौती से मरीजों को परेशानी बनी रही। जिन स्वास्थ्य केंद्रों में जेनसेट नहीं हैं वहां मरीजों को एक्स-रे व दांत का उपचार कराने में परेशानी बनी रही।
आम आदमी पार्टी का बिजली-पानी को लेकर प्रदर्शन
बाड़ी ब्राह्मणा। सिडको चौक पर शुक्रवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बिजली-पानी की किल्लत को लेकर धरना प्रदर्शन किया। आम आदमी पार्टी के जम्मू-पुंछ लोकसभा क्षेत्र के संगठन मंत्री राज मोहम्मद सलारिया ने कहा कि आठ घंटे की लंबी बिजली कटौती और पानी की आपूर्ति प्रभावित होने से लोगों को कई प्रकार की दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। उन्होंने बताया कि बिजली और पानी की किल्लत के चलते आम जनता इस समस्या से जूझ रही है। लोगों के रोजगार ठप हैं। लोग पानी की बूंद के लिए तरस रहे हैं। सरकार के पास इसका कोई समाधान नहीं है। उन्होंने बताया कि उपराज्यपाल को बिजली किल्लत के इस मुद्दे पर संज्ञान लेना चाहिए और लोगों को राहत प्रदान करनी चाहिए। संवाद
बिजली कटौती और पेयजल किल्लत से लोगों में जबरदस्त रोष
अखनूर। कस्बा अखनूर सहित अन्य पंचायतों में बिजली कटौती और पेयजल किल्लत को लेकर लोगों में जबरदस्त रोष व्याप्त है। उन्होंने शुक्रवार को प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करके प्रदर्शन किया और सरकार का पुतला जलाया। मांग की कि क्षेत्र में बिजली कटौती का समाधान किया जाए। पानी की आपूर्ति सुचारु रूप से की जाए।
शुक्रवार को कस्बे के फव्वारा चौक में बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए और प्रशासन वह बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति सूचारु करने के लिए कदम उठाने की मांग की। लोगों ने कहा कि दो सप्ताह से बिजली में कटौती के साथ पानी की किल्लत से जूझना पड़ रहा है। इस भीषण गर्मी में लोगों को बड़ी परेशानी का समाना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों को सूचना दी गई। इसके बावजूद भी समस्या का समाधान नहीं हो सका। लोगों ने कहा कि भीषण गर्मी में लोगों को खासतौर पर बुजुर्गों और बच्चों को बिजली कटौती से परेशानी का समाना करना पड़ रहा है। बिजली विभाग को समस्या का समाधान करना चाहिए। अगर शीघ्र ही बिजली की कटौती और पानी की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।
रात भर रुलाती रही बिजली
सुबह साढ़े ग्यारह बजे मिली राहत
अरनिया। बिजली का सितम वीरवार की रात भी जारी रहा, जबकि सुबह साढ़े ग्यारह बजे के बाद आपूर्ति सुचारु होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। बीते कई दिन से जारी विद्युत आपूर्ति का कहर वीरवार रात को भी जारी रहा, जिससे सारी रात लोगों को मच्छरों व भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा।
वीरवार रात आठ बजे के बाद साढ़े दस बजे आपूर्ति बहाल की गई। मगर दस पंद्रह मिनट के अंतराल में एक दो घंटों की कटौती जारी रही। जो शुक्रवार सुबह छह बजे तक चलता रहा। उसके बाद आपूर्ति ठप कर दी गई। वहीं सुबह साढ़े ग्यारह बजे से दोपहर पौने दो बजे तक आपूर्ति ठप रही। सुबह साढ़े ग्यारह बजे से शाम सात तक विद्युत विभाग द्वारा करीब पांच घंटों की आपूर्ति की गई, जबकि आगे भी आपूर्ति जारी थी।