फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   bijli department

Jammu News: टूटे बिजली के खंभों में दौड़ रहा करंट, विभाग मौन, जिम्मेदार कौन

विज्ञापन
bijli department
सांबा। जिले के मदवाल गांव के निकट गत चार दिनों से बिजली के तीन खंभे टूटे हुए हैं लेकिन आज तक उनकी मरम्मत तक नहीं करवाई गई है। इसको लेकर लोगों में रोष है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी बलवान सिंह, संतोष देवी, राजन और स्वर्ण सिंह आदि ने कहा कि उनके गांव के निकट एक ईंट भट्ठा है। गत मंगलवार को एक डंपर ने तीन बिजली के खंभे तोड़ दिए थे। उनकी आज तक मरम्मत ही नहीं की गई है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को अवगत भी करवाया है लेकिन कोई उचित कदम नहीं उठाया गया। उनका कहना है कि टूटे हुए खंभों पर लगाई केबल भी जमीन पर गिर गई थी। इससे कोई बड़ा हादसा हो सकता है। उनके अनुसार कई मवेशी भी इस क्षेत्र से गुजरते हैं। इसमें पहले बिजली की आपूर्ति भी चालू थी। उन्होंने कहा कि बिजली विभाग के अधिकारियों को कहा था कि बिजली की आपूर्ति चालू रहने से कोई हादसा भी हो सकता है। बाद में विभाग ने आपूर्ति तो बंद कर दी थी। इसे अब दोबारा बहाल किया गया है। उनकी मांग है कि टूटे हुए खंभों की शीघ्र मरम्मत करवाई जाए ताकि ग्रामीणों को बिजली की परेशानी न बन सके। उनके अनुसार खंभों पर केबल लगाई गई है, जिसे काफी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने विभाग से अपील की है कि टूटे हुए खंभों की शीघ्र ही मरम्मत करवाई जाए ताकि लोगों को परेशानी न हो। इसके लिए वह स्थानीय विधायक को भी अवगत करवाएंगे।
विज्ञापन

...............
हमने बिजली की आपूर्ति को बहाल कर दिया है। केवल एक दुकान पर चालू नहीं हुई है। विभाग की ओर से हमने पुलिस चौकी में भी लिखित शिकायत दायर करवाई है कि एक डंपर ने विभाग के तीन खंभों को नुकसान पहुंचाया है। इसकी मरम्मत भी डंपर मालिक करवाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



-अभिजीत शर्मा



जेई बिजली विभाग सांबा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed