फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   bijli

जर्जर बिजली की तारों को बदलवाया

विज्ञापन
bijli
अखनूर। कस्बे के मेन ग्रिड स्टेशन से बिजली आपूर्ति करने वाली जर्जर तारों को बदला गया है। कस्बे में लो वोल्टेज और बार-बार बिजली बंद होने से निजात मिलेगी। पार्षद राकेश मलहोत्रा ने बताया कि गर्मी शुरू होने पर ग्रिड स्टेशन से कस्बे में बिजली की तारें जर्जर होने पर अक्सर टूट जाती थीं। इससे बिजली आपूर्ति ठप हो जाती थी। एक्सईन जम्मू से मिलकर साढे़ तीन किलोमीटर नई बिजली तार मंजूरी कराकर ग्रिड स्टेशन से आने वाली तारों को बदलने का काम मंगलवार को संपन्न हो गया। उन्होंने बताया कि इस समस्या से निजात पाने के लिए बिजली विभाग के अधिकारियों और कस्बे के लोगों का सहयोग रहा। उन्होंने बताया कि आगे भी जर्जर तारों को बदलने के लिए नई तारों को मंजूरी कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन

किसानों की जरूरत को देखते हुए नया ट्रांसफार्मर लगवाया
आरएस पुरा। घराना पंचायत के सरपंच गुरदयाल सिंह मजोत्रा ने पंचायत के गांव घरानी में किसानों की मांग को पूरा करते हुए खेतों की सिंचाई के लिए नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया। इसके लगने से किसानों को पानी की बेहतर आपूर्ति मिलेगी। सरपंच ने कहा कि ट्रांसफार्मर लगवाने की पुरानी मांग थी जिसे पूरा करने पर किसान समय पर धान की रोपाई कर पाएंगे। उन्होंने घराना पंचायत के किसानों व अन्य ग्रामीणों को यकीन दिलाया कि लोगों की जरूरतों का पूरा खयाल रखा जाएगा। इस दौरान नंबरदार घरानी जोगिंदर सिंह, नायब सरपंच बच्चन लाल, पंच सुखदेव सिंह, गार राम, प्रकाश चंद, रॉकी चौधरी, बोधराज, तिलकराज सहित कई किसान भी मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed