जम्मू जीआरपी में जवानों का जबरदस्त टोटा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू जीआरपी में 541 जवानों के कंधों पर पूरी तरह रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था निर्भर है। 115 जवानों का टोटा बना हुआ है। हालांकि जम्मू जीआरपी में जवानों के 656 पद मंजूर हैं। 541 जवानों के साथ लखनपुर से लेकर बजालता स्टेशन की रेलवे ट्रैक और स्टेशनों पर चौकसी की जा रही है।
इन जवानों के साथ-साथ इन दिनों राज्य में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आरपीएफ और इंडियन रिजर्व पुलिस (आईआरपी ) के जवान भी स्टेशन पर संयुक्त रूप से ड्यूटी दे रहे हैं। आईआरपी के चौथी और 17वीं बटालियन के जवान रेलवे स्टेशनों पर चौकसी कर रहे हैं ताकि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा में कमी नहीं हो सके।
उल्लेखनीय है कि लखनपुर से लेकर जम्मू और बजालता रेलवे स्टेशनों पर स्कैनरों के प्रबंध बेहतर करने के प्रस्ताव हैं। बड़ी ब्राह्मणा, कठुआ, हीरानगर में स्कैनर का प्रबंध प्रस्तावित है।
स्वीकृत 656 में से 541 हैं तैनात
उधर, सुरक्षा प्रबंधों को मजबूत करने और स्टेशन को पूरी तरह से तीसरी आंख की सीमा में रखने के लिए जीआरपी की ओर से करीब एक दर्जन और सीसीटीवी कैमरों को लगाने का प्रस्ताव है।
दूसरी ओर एसएसपी रेलवे सूरम सिंह का कहना है कि जीआरपी जम्मू में मेन पावर की कमी चल रही है। वहीं, चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा के इंतजाम मजबूत हैं। रेलवे स्टेशनों और ट्रैक पर जहां जीआरपी जवान रात दिन अलर्ट हैं।
वहीं, आरपीएफ और आईआरपी के जवानों द्वारा संयुक्त रूप से चौकसी की जा रही है। इन दिनों रेलवे स्टेशन पर स्कैनर जहां भी लगे हैं। भारी राशि और सोने आदि पर नजर रखी जा रही है ताकि चुनाव माहौल में सामान्य स्थिति बरकरार रहे।