{"_id":"86ab503915664394729612c2861833c2","slug":"big-security-lapse-in-jammu-railway-station-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिक्योरिटी टेस्ट में फेल जम्मू रेलवे की सुरक्षा!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिक्योरिटी टेस्ट में फेल जम्मू रेलवे की सुरक्षा!
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 20 Jan 2015 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे स्टेशन जम्मू की बाउंडरी कवर न होना घातक साबित हो सकता है, क्योंकि इस बाउंडरी के अभाव में कई ऐसे रास्ते हैं, जहां से रेलवे स्टेशन में घुसा जा सकता है। रेलवे स्टेशन पर हुए पहले आतंकी हमले में भी आतंकी आउटर से ही स्टेशन के भीतर घुसे थे।
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस नजदीक आ रहा है और ऐसे में यह खतरा बन सकता है। रेलवे स्टेशन के पार्सल रूम के बाहर सिक्योरिटी होने के बाद भी कोई जांच नहीं हो रही। इससे रेलवे की सुरक्षा में सेंध लग सकती है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार रेलवे स्टेशन जम्मू की कोई बाउंडरी नहीं है। वाशिंग लाइन से लेकर मालगाड़ी प्लेटफार्म तक से अंदर घुसा जा सकता है। प्लेटफार्म के खत्म होते ही दोनों तरफ प्लेफार्म के आउटर पर कोई रोक टोक नहीं है।
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन के बाहर आने वाला डाकखाने का रास्ते पर भी कोई रोक-टोक नहीं है। यह सुरक्षा में सेंध का कारण बन सकते हैं। इसे लेकर आईजीपी रेलवे पुलिस से बात की गई तो उन्होंने कहा कि पार्सल रूम और बाहर आने वाले रास्ते पर जीआरपी जवान तैनात हैं।
एसएसपी रेलवे को निर्देश दिए गए हैं कि इन जगहों पर पेट्रोलिंग बढ़ा दें। रही बात आउटर की तो बाउंडरी बनाने के लिए रेलवे से बातचीत की जा रही है। आईजीपी ने कहा कि यह एक गंभीर मामला है। इसे लेकर रेलवे को करीब 50 बार लिखित पत्र लिखे जा चुके हैं।
शायद अब इस पर कुछ होने की उम्मीद है। आउटर की जिम्मेदारी आरपीएफ की है, लेकिन सुरक्षा के लिहाज से रेलवे के सभी प्रवेश और आने के रास्तों पर जवानों की अतिरिक्त तैनाती कर दी गई है।