फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   big news for the piligrims of vaishno devi

वैष्णों देवी के यात्रियों के लिए बेहद जरूरी खबर, पढ़ लें वरना हो सकती है परेशानी

Tue, 07 Feb 2017 11:09 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू Updated Tue, 07 Feb 2017 11:09 AM IST
विज्ञापन
big news for the piligrims of vaishno devi
vaishno devi - फोटो : file photo

रियासत में रविवार को बर्फबारी और बारिश के साथ मौसम फिर आफत लेकर आया। घाटी और जम्मू संभाग के पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी के साथ मैदानी क्षेत्रों में जोरदार बारिश से पारा गिर गया है। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग यातायात के लिए बंद हो गया है।

विज्ञापन


करीब 2500 छोटे बड़े वाहन रास्ते में फंसे हुए हैं। बर्फबारी और बारिश से पहाड़ी इलाकों में बिजली ढांचे को भारी नुकसान पहुंचा है। हवाई और रेल सेवा प्रभावित है। वहीं माता वैष्णों देवी के मंदिर के लिए कटड़ा-सांझीछत में चापर सेवा बाधित रही। 
विज्ञापन


पत्थरों के गिरने की आशंका से अर्द्धकुंवारी-भवन के नए मार्ग पर एहतियात के तौर पर यात्रा बंद कर दी गई। यात्रियों के लिए बैटरी कार सेवा भी ठप रही। जम्मू बस स्टैंड में फंसे यात्रियों ने दुर्व्यवस्था के खिलाफ प्रदर्शन किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कश्मीर घाटी में भारी बर्फबारी

big news for the piligrims of vaishno devi
कश्मीर घाटी में भारी बर्फबारी - फोटो : FILE PHOTO

घाटी में श्रीनगर के साथ कुपवाड़ा, पहलगाम, काजीगुंड, कोकरनाग, गुलमर्ग में बर्फबारी हुई है। कुपवाड़ा में 8 सेंटीमीटर और गुलमर्ग में चार इंच बर्फ गिरी। श्रीनगर के अधिकांश इलाकों में बिजली गुल रही।

जन कार्यों के मंत्री अब्दुल रहमान वीरी ने चीफ इंजीनियर आरएंडबी, चीफ इंजीनियर मैकेनिकल डिवीजन,चीफ इंजीनियर पीएमजीएसवाई और अन्य आला अधिकारियों के साथ बैठक कर घाटी में प्रभावित इलाकों में सड़कों से बर्फ क्लीयर करके जरूरी सामग्री की पर्याप्त उपलब्धता करवाने के निर्देश दिए।

रामबन के पास कई हिस्सों में भूस्खलन से हाईवे पर वाहनों की आवाजाही बंद करनी पड़ी। पिछले तीन दिन से राष्ट्रीय राजमार्ग पर ऐसी ही समस्या बनी हुई है। श्रीनगर में पिछले चौबीस घंटों में 67.7 मिलीमीटर बारिश हुई। 

कई जिलों में हिमस्खलन की चेतावनी

big news for the piligrims of vaishno devi
हिमस्खलन की चेतावनी - फोटो : FILE PHOTO
जम्मू में 36.8 मिलीमीटर बारिश के साथ रविवार दोपहर बाद हल्के बादलों के साथ मौसम साफ रहा। जिला उधमपुर के पंचैरी इलाके में तेज हवा से दर्जनों घरों की टीन की छतें उड़ गईं। जिला सांबा के बाबर नाले में बाढ़ आ जाने से सांबा-राजपुरा मार्ग पर यातायात बंद कर दिया गया। 

चंडीगढ़ स्थित स्नो एंड एवलांच स्टडी इस्टेब्लिशमेंट की ओर से सोमवार शाम पांच बजे तक कुपवाड़ा, बांदीपोरा, अनंतनाग, बारामुला, गांदरबल, कुलगाम, बड़गाम, पुंछ, डोडा, किश्तवाड़ और कारगिल जिलों में मध्यम श्रेणी वाले हिमस्खलन की चेतावनी दी गई है। जिला उपायुक्तों को जरूरी इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं। 

रविवार दोपहर बाद जम्मू में तवी नदी का अचानक जलस्तर काफी बढ़ गया। हालांकि कहीं जानी नुकसान की सूचना नहीं है। एहतियात के तौर पर पुलिस ने तवी किनारे से लोगों को हटाया। जोरदार बारिश से नदी नाले भी उफान पर रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed