फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   big changes in jammu kashmir army

जम्मू कश्मीर में सेना के अंदर हुआ बड़ा उलटफेर

Sat, 28 Nov 2015 11:49 AM IST
Updated Sat, 28 Nov 2015 11:49 AM IST
विज्ञापन
big changes in jammu kashmir army

जम्मू कश्मीर में सेना के हैडक्वाटर्स में बड़े बदलाव किए गए हैं। जिसमें नए जनरल ऑफिसर कमांडिंग, चीफ ऑफ स्टॉफ को नियुक्त किया गया है, तो वहीं लेह में सब एरिया बनाया गया है।

विज्ञापन


जो जीओसी के अंडर में रहेगी। ये जम्मू कश्मीर में सेना में हुआ दूसरा बदलाव है, इससे पहले जुलाई- अगस्त में कई आर्मी कमांडर को बदला गया था जिसमें तीन नए जीओसी को जम्मू, कश्मीर और लेह में अप्वाइंट किया गया था।
विज्ञापन


अधिकारिक सूत्रों के अनुसार लेफ्टिनेंट जनरल अशोक आम्ब्रे जो योल कैंटोमेंट हिमाचल प्रदेश के जीओसी हैं उन्हें  जम्मू संभाग के संवेदनशील बार्डर जम्मू, सांआ और कठुआ की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि लेफ्टिनेंट जनरल राजीव तिवारी के कोलकाता के जीओसी बनाए जाने की खबर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेफ्टिनेंट जनरल आम्ब्रे ने नौ सैन्य दल को एक साथ चुना है, वह आतंकवादियों की निगाहों में रहने वाले अंतर्राष्ट्रीय बार्डर लखनपुर से अखनूर तक की जिम्मेदारी रहेगी।

लेफ्टिनेंट जनरल सुब्रता साहा श्रीनगर का जीओसी से डीजीएमओ अगस्त में बनाया गया था, उन्हें अब नईदिल्ली आर्मी हैडक्वार्टर का डिप्टी चीफ बनाया गया है।

डीजीएमओ की पोस्ट पिछले 27 दिनों से खाली है।  पूर्व डीजीएमओ लेफ्टिनेंट जनरल पीआर कुमार पिछले महीने ही रिटायर हुए हैं। एडिशनल डीजीएमओ मेजर जनरल रणबीर सिंह ही फिलहाल डीजीएमओ की पोस्ट संभाले हुए हैं।

लेह में नई शुरूआत

big changes in jammu kashmir army
बता दें कि भारत के डीजीएमओ और पाकिस्तान हर मंगलवार को आपस में बातचीत करते हैं। मेजर जनरल गजेन्द्र प्रसाद को मेजर जनरल बी गुहा के स्‍थान पर नगरोटा का चीफ ऑफ स्टॉफ बनाया गया है।

मेजर जनरल बी गुहा का राजस्‍थान में ट्रांसफर हुआ है। श्रीनगर बेस्ड सब एरिया के जीओसी मेजर जनरल एके दास को आर्मी हैडक्वार्टर का एडिशनल डायरेक्टर जनरल पब्लिक इंफोरमेशन बनाया गया है।

दास की जगह अब श्रीनगर में मेजर जनरल मुकेश कुमार कमान संभालेंगे। मेजर जनरल केजेएस गिल उधमपुर सब एरिया के जीओसी मेजर जनरल एपी राय का रिटायरमेंट होने पर उनकी जगह नियुक्‍त किए गए हैं।

इन सभी के बीच आर्मी हैडक्वार्टर ने लेह में नया सब एरिया बनाया है। इस संवेदनशील जिले में भारत और चाइना का बार्डर है। सूत्रों के अनुसार जल्द ही इस सब एरिया में जीओसी को नियुक्‍त किया जाएगा।

लेह में नए सब एरिया बनाने का मुख्य उददेश्य चाइना की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी से खुद को तैयार करना है। जिसके लिए ये मैनपॉवर और शस्‍त्रीकरण में अहम रोल निभाएगी। हाल ही में इंडो तिब्बतन बार्डर पुलिस ने लेह में पोस्ट और मैन पॉवर बढ़ाने का ऐलान किया था।

डिफेंस मिनिस्ट्री, मिनिस्ट्री ऑफ होम अफेयर्स और मिनिस्ट्री ऑफ भूतल परिवहन ने एक साथ मिलकर एलएसी लेह में बुनियादी ढांचा मजबूत करने का फैसला किया था।

स्थानीय कमांडरों के बीच नियमित बैठकों के आयोजन से चीन के साथ वास्तविक नियंत्रण रेखा पर शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए कई कदम उठाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed