{"_id":"60c51e6d8ebc3e817c26a529","slug":"bhoomi-pujan-of-tirupati-balaji-temple-in-majin-today-jammu-city-news-jmu2372011169","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजीन में तिरुपति बालाजी मंदिर का भूमि पूजन आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजीन में तिरुपति बालाजी मंदिर का भूमि पूजन आज
विज्ञापन
जम्मू। जिला मुख्यालय से दस किलीमीटर दूर मजीन (सिदड़ा) गांव में रविवार को दक्षिण भारत में तिरुपति बालाजी मंदिर की तर्ज पर भगवान वेंकटेश्वर के भव्य मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन और शिलान्यास किया जाएगा। भूमि पूजन के साथ अन्य अध्यात्मिक गतिविधियां रविवार सुबह 8 से दोपहर 12 बजे तक चलेंगी। इसमें 10.45 से 12 बजे के बीच वाईआईपी मूवमेंट रहेगी। भूमि पूजन के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए केंद्रीय गृह राज्यमंत्री जी किशन रेड्डी पहुंच रहे हैं। उनके साथ उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहेंगे। कोरोना महामारी के लंबे अंतराल के बाद पहली बार केंद्र से कोई केंद्रीय मंत्री पहुंच रहे हैं।
जिला प्रशासन और अन्य संबंधित विभागों की ओर से शनिवार को भूमि पूजन और शिलान्यास कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप किया गया। इसके लिए भूमि पूजन स्थल पर विशाल पंडाल स्थापित किया गया है। जिसमें पूजन स्थल को पुष्पों से सजाया गया है। केंद्रीय राज्य मंत्री अपने दौरे में जम्मू कश्मीर की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा कर सकते हैं। मंदिर का निर्माण 62.02 एकड़ भूमि पर किया जाएगा, जिसके लिए जम्मू-कश्मीर प्रशासन की ओर से तिरुमला तिरुपति देव स्थानम को यह भूमि पहले ही आवंटित की जा चुकी है। इस मंदिर के निर्माण से जम्मू में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विभाग की ओर से रैपिड एंटीजन टेस्टिंग टीम रखी जाएगी। इसके अलावा अतिरिक्त एंबुलेंस उपलब्ध होंगी।
टीटीडी चेयरमैन रेड्डी ने मां वैष्णो में हाजिरी दी
जम्मू। मजीन गांव में तिरुपति बालाजी मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन और शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) के चेयरमैन वाईवी सुब्बा रेड्डी ने शनिवार को श्री माता वैष्णो देवी के दरबार में हाजिरी दी। उनके साथ टीटीडी के कार्यकारी अधिकारी जवाहर रेड्डी मौजूद रहे। इस दौरान रेड्डी और श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के सीईओ रमेश कुमार ने तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए तिरुमला तिरुपति देवस्थानम और श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड में अपनाई जा रही सर्वोत्तम प्रबंधन व्यवस्थाओं को साझा किया। सीईओ ने वैष्णो देवी तीर्थ यात्रियों के लिए निरंतर ढांचा विकास और विस्तार व्यवस्थाओं का उल्लेख किया।