फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   bhartiya janta party next election will be Kashmir-centric Sat Sharma

Kashmir: घाटी में बढ़ेगा भाजपा का जनाधार, कश्मीर की हर सीट पर लड़ेगी पार्टी, अध्यक्ष सत शर्मा का बड़ा ऐलान

Fri, 20 Jun 2025 02:38 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू
अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू Published by: निकिता गुप्ता Updated Fri, 20 Jun 2025 02:38 PM IST
सार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सत शर्मा ने कहा कि अगला चुनाव कश्मीर केंद्रित होगा और पार्टी घाटी में जनाधार बढ़ाने पर जोर दे रही है। मोदी सरकार की 11 साल की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाकर भाजपा कश्मीर में इतिहास रचने की तैयारी में है।

विज्ञापन
bhartiya janta party next election will be Kashmir-centric Sat Sharma
सत शर्मा

विस्तार

भाजपा की प्रदेश इकाई इन दिनों मोदी सरकार के 11 वर्षों की उपलब्धियों का जश्न मना रही है। प्रदेश अध्यक्ष से लेकर महासचिव संगठन खुद जम्मू से लेकर कश्मीर तक उपलब्धियों का लेखा-जेखा पहुंचा रहे हैं। जनाधार को धार देने के साथ ही अगले चुनाव की तैयारियों की रूपरेखा पर भी काम चल रहा है।

विज्ञापन


भाजपा की रणनीति सभी सीटों पर लड़ने की तैयारी
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सत शर्मा का कहना है कि हर कार्यकर्ता को स्पष्ट संदेश है कि अगला चुनाव कश्मीर केंद्रित होगा। इसे लेकर अमर उजाला से खास बातचीत में सत शर्मा ने 11 साल में जम्मू-कश्मीर को क्या हासिल हुआ और पार्टी व संगठन के तय लक्ष्य साझा किए।
विज्ञापन


घाटी में जनाधार को बढ़ाने के सवाल पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में 58 हजार के करीब वोट हमें कश्मीर में मिले थे। प्रदेश में कुल 60 सीटों पर पार्टी ने चुनाव लड़ा था। जम्मू से 43 और कश्मीर में 17 सीटों पर चुनाव लड़ा गया था। नतीजों के बाद से ही पार्टी अपना मन बना चुकी है कि अगला चुनाव सभी सीटों पर लड़ेगी और चुनाव कश्मीर केंद्रित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार पार्टी इतिहास बनाने की तैयारी कर रही है। निचले स्तर पर कार्यकर्ताओं तक पहुंच रहे हैं। सभी वरिष्ठ नेता एक-एक करके वहां प्रवास कर रहे हैं। मैं खुद और महासचिव संगठन अशोक कौल लगातार श्रीनगर प्रवास कर रहे हैं। आगामी चुनावों में जम्मू में 33 से लेकर 35 सीटें और कश्मीर में 10 से लेकर 15 सीटें भाजपा की होंगी। पार्टी अपने बूते चुनाव लड़ेगी।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उपचुनाव के लिए हम तैयार हैं, उम्मीद करते हैं कि अमरनाथ यात्रा के बाद होगा।
महिला नेतृत्व तैयार करने पर फोकसजम्मू-कश्मीर में महिला नेतृत्व की कमी को लेकर पूछे गए सवाल पर सत शर्मा ने कहा कि जिस तरह से शगुन परिहार ने नेतृत्व संभाला है, उसी तरह पार्टी प्रदेश में मातृ शक्ति की हिस्सेदारी बढ़ाने पर ध्यान दे रही है। पार्टी में सभी कार्यकर्ताओं में एक तिहाई मातृ शक्ति हैं। काउंसिल्स के चुनाव हों या कॉपोरेशन या फिर कमेटी के चुनाव हों, हर जगह महिलाओं की एक तिहाई हिस्सेदारी तय है।

प्रदेश को बहुत कुछ मिला
उपलब्धियों की संख्या अनगिनतपीएम मोदी के 11 वर्षों के कार्यकाल में जम्मू-कश्मीर को क्या कुछ मिला। इस सवाल के जवाब पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा की सर्वप्रथम सरकार इन्हीं 11 वर्षों में बनी। मुफ्ती मोहम्मद सईद उस वक्त मुख्यमंत्री थे। भाजपा ने पीडीपी के साथ मिलकर सरकार बनाई।

अनुच्छेद 370 और 35ए का हटना सबसे बड़ी उपलब्धि है। यह एक ऐसा अभिशाप था, जिसका कुछ ही परिवारों को फायदा मिल रहा था। मातृशक्ति को संपत्ति में अधिकार मिला, गोरखा समाज, वाल्मीकि समाज के अलावा पाकिस्तान विस्थापित शरणार्थियों को उनका हक मिला।

मैं इसे बड़ी उपलब्धि मानता हूं। भारतीय जनसंघ के स्थापना काल में ही इसकी लड़ाई शुरू हुई थी। भाजपा भी लगातार इस दिशा में काम कर रही थी। प्रदेश के विकास में जेड मोड टनल, चिनाब आर्च ब्रिज और ट्रेन का कश्मीर तक जाना, यह मील का पत्थर है। उपलब्धियों की संख्या अनगिनत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed