फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   bharat sankalap yatra

Jammu News: अरनिया में अस्पताल, कॉलेज और आईटीआई खोले सरकार

विज्ञापन
bharat sankalap yatra
- ब्लॉक में विकसित भारत संकल्प यात्रा का समापन, पचेल में कार्यक्रम के दौरान सरंपच ने उठाई मांग
विज्ञापन

- चक माजरा में भी हुआ कार्यक्रम

संवाद न्यूज एजेंसी
अरनिया। ब्लॉक में विकसित भारत संकल्प यात्रा का समापन हो गया है। शुक्रवार को पंचायत पचेल और चक माजरा में कार्यक्रम करवाकर अधिकारियों ने लोगों को सरकारी योजनाओं से जागरूक किया। ब्लॉक की सभी 10 पंचायतों में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम हुए हैं। पचेल के सुहागपुर गांव के सरकारी मिडिल स्कूल में कार्यक्रम हुआ। जोनल शिक्षा अधिकारी सुभाष चंद्र और सरपंच सुभाष सिंह सैनी विशेष तौर पर मौजूद थे। सरपंच ने मांग की कि अरनिया के लोगों के लिए सरकार अस्पताल, डिग्री कॉलेज, आईटीआई की सुविधा भी दे। शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में अरनिया सबसे पिछड़ा है। लोगों को आज भी जम्मू का रुख करना पड़ता है। उन्होंने कहा कृषि से संबंधित काफी योजनाओं से लोगों को फायदा मिल रहा है। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति देकर तालियां बटोरीं। गांव के लोगों को सरकारी योजनाओं से अवगत करवाया गया। एलईडी स्क्रीन पर लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संवाद और संदेश भी सुनाया गया। शिक्षा, कृषि, सम्मान निधि योजना और अन्य योजनाओं को लोगों ने फायदेमंद बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed