फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Bharat Jodo Yatra to resume from Banihal, enter Kashmir on Friday Srinagar

भारत जोड़ो यात्रा: जम्मू से कश्मीर में पदयात्रा 27 को करेगी प्रवेश, जयराम बोले- यूटी को मिले राज्य का दर्जा

Thu, 26 Jan 2023 08:44 PM IST
विमल शर्मा पीटीआई, श्रीनगर
पीटीआई, श्रीनगर Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 26 Jan 2023 08:44 PM IST
सार

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि यात्रा 30 जनवरी को श्रीनगर में विशाल रैली के बाद संपन्न होगी। उन्होंने बताया कि अब तब जम्मू कश्मीर में यात्रा विभिन्न जिलों में लगभग 90 किलोमीटर की दूरी तय कर चुकी है।

विज्ञापन
Bharat Jodo Yatra to resume from Banihal, enter Kashmir on Friday Srinagar
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा एक दिन के ठहराव के बाद शुक्रवार को रामबन जिले के बनिहाल से शुरू होकर कश्मीर की तरफ जाएगी। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि यात्रा कल सुबह बनिहाल से फिर शुरू होगी।

विज्ञापन


इस दौरान वह दूरी तय की जाएगी जो बुधवार को नहीं कर पाए थे। यात्रा 30 जनवरी को श्रीनगर में विशाल रैली के बाद संपन्न होगी। उन्होंने बताया कि अब तब जम्मू कश्मीर में यात्रा विभिन्न जिलों में लगभग 90 किलोमीटर की दूरी तय कर चुकी है।
विज्ञापन


सभी स्थानों पर यात्रा का बेहतर तरीके से स्वागत किया गया। इससे सभी उम्र के लोगों ने महसूस किया कि राहुल गांधी का संदेश एकता, प्रेम और सद्भाव का है। जयराम ने अनंतनाग और श्रीनगर जिलों में भी यात्रा को अच्छी प्रतिक्रिया मिलने की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 30 जनवरी को रैली से पहले राहुल गांधी श्रीनगर में एक पत्रकार वार्ता करेंगे। इसमें अब तक के सभी मुद्दों को सामने रखा जाएगा। यह यात्रा भारतीय राजनीति के लिए एक क्रांतिकारी परिवर्तन है।

यह जनआंदोलन कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के साथ-साथ लोगों में जागरूकता पैदा करेगा। कांग्रेस नेता ने कहा कि जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा बहाल किया जाना चाहिए।

हमारे देश में ऐसे उदाहरण हैं जहां केंद्र शासित प्रदेशों को राज्य का दर्जा दिया गया। जम्मू-कश्मीर एकमात्र राज्य है जिसे केंद्र शासित प्रदेश बनाया गया है।


जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा बहाल किया जाना चाहिए, जबकि लद्दाख को संविधान की छठी अनुसूची के तहत लाया जाना चाहिए। मार्च 7 सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुआ और 19 जनवरी को पंजाब के रास्ते जम्मू-कश्मीर में प्रवेश किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed