फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Bharat Darshan Tour

नई तकनीक के साथ स्टार्टअप अपनाएं विद्यार्थी : डॉ. जितेंद्र

विज्ञापन
Bharat Darshan Tour
भारत दर्शन पर गए जम्मू-कश्मीर के बच्चों के साथ डॉ. जितेंद्र ​सिंह: फोटो आयोजक
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने जम्मू-कश्मीर के छात्रों के साथ लंच पर बातचीत की। ये बच्चे भारत सरकार के भारत दर्शन कार्यक्रम के तहत दिल्ली में हैं।
भारत दर्शन यात्रा का आयोजन जम्मू-कश्मीर पुलिस की ओर से किया गया है। डॉ. जितेंद्र ने छात्रों को नई तकनीक अपनाने, स्टार्टअप के बारे में जानने, विज्ञान व प्रौद्योगिकी, जैव रसायन, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी में नए विकास से परिचित होने की सलाह दी। सूचना और ज्ञान प्राप्त करने के लिए अपने स्मार्टफोन का उपयोग करने के लिए कहा।
विज्ञापन

उन्होंने प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना सहित भारत सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में बात की। जम्मू-कश्मीर में महिलाओं द्वारा संचालित स्वयं सहायता समूहों के बारे में बताया। जेके पुलिस के सात अधिकारियों के साथ करीब 70 छात्र इस दल में शामिल हैं। इनमें बड़ी संख्या में बच्चे उन परिवारों से हैं, जिनके सदस्य युद्ध में बलिदान हुए थे। छात्रों का दल पहले बंगलुरू गया। वहां उन्होंने विश्वेश्वरैया औद्योगिक और प्रौद्योगिकी संग्रहालय का दौरा किया। यह दौरा नौ अक्तूबर को शुरू हुआ था।ह
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed