फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   bhaiyyaji joshi took ground report of jammu kashmir for loksabha and vidhansabha elections

जम्मू, लद्दाख के मुद्दों का फीडबैक ले भैया जी जोशी दिल्ली रवाना, लोकसभा और विधानसभा चुनाव पर है नजर

Thu, 27 Dec 2018 12:49 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 27 Dec 2018 12:49 PM IST
विज्ञापन
bhaiyyaji joshi took ground report of jammu kashmir for loksabha and vidhansabha elections
भैयाजी जोशी - फोटो : फाइल
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के सर कार्यवाह सुरेश जी जोशी ( भैया जी जोशी) जम्मू और लद्दाख के बुनियादी मुद्दों व समान सोच वाले प्रतिनिधिमंडलों के सुझावों का फीडबैक ले दिल्ली रवाना हो गए। 
विज्ञापन


संघ सूत्रों के अनुसार दो दिवसीय दौरे के आखिरी दिन भैया जी जोशी से जम्मू नगर निगम के मेयर चंद्र मोहन गुप्ता, चैंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रतिनिधिमंडल, राज्य के पूर्व मुख्य सचिव एस एस बिलोरिया, अमर सिंह क्लब के बी एल सर्राफ ने मुलाकात कर उन्हें जम्मू के बुनियादी जरूरतों के बारे में अपनी राय से अवगत करवाया। लद्दाख के प्रचारकों ने जोशी को संगठनात्मक गतिविधियों व लद्दाख में वर्तमान सियासी परिदृश्य की रिपोर्ट पेश की।
विज्ञापन


जोशी ने मेयर चंद्र मोहन गुप्ता से कहा कि लोकसभा व विधानसभा चुनाव में चंद महीने शेष हैं। ऐसे में जम्मू में जन आकांक्षाओं को पूरा करने व विकास की गति को नगर निगम के माध्यम से बढ़ाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पूर्व भैया जी जोशी ने सांबा जिले के परमंडल का दौरा किया और वहां पर परमंडल उत्तर वाहिनी तीर्थ सेवा न्यास की तरफ से आयोजित हवन और धार्मिक अनुष्ठान में हिस्सा लिया। 


वहीं, आरएसएस के सर कार्यवाह सुरेश भैया जी जोशी ने प्रदेश भाजपा को लोकसभा व विधानसभा चुनाव में जीत के लिए अपनी विचारधारा और प्रमुख मुद्दों को जनता के बीच भुनाने के लिए कहा है। इस बारे में प्रदेश भाजपा नेताओं से मंगलवार को जोशी ने लंबी बातचीत कर भाजपा की चुनाव तैयारियों का जायजा लेते हुए कई मुद्दों पर प्रदेश में भाजपा की कार्यशैली पर असंतोष जताते हुए उन्हें संघ को विश्वास लेकर आगे बढ़ने की हिदायत जारी कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed