फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Berlin world largest travel trade show, World will see the nature beauty of Jammu Kashmir

बर्लिन में विश्व के सबसे बड़े ट्रेवल ट्रेड शो में दुनिया देखेगी जम्मू-कश्मीर की खूबसूरती

Wed, 06 Mar 2019 01:24 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 06 Mar 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
Berlin world largest travel trade show, World will see the nature beauty of Jammu Kashmir
कश्मीर घाटी - फोटो : बासित जरगर
जम्मू-कश्मीर की खूबसूरती अब सिर्फ देश में ही नहीं, विश्व में सामने लाई जाएगी। इसके लिए पर्यटन विभाग जर्मनी के बर्लिन में 180 देशों के सामने जम्मू और कश्मीर के हर हिस्से की खूबियां और खूबसूरती को दिखाएगा। 
विज्ञापन


यहां दुनिया के सबसे बड़े एक हजार से ज्यादा निवेशक मौजूद रहेंगे। बर्लिन में रामबन जिले के बटोत का भी जिक्र होगा। यह ईको टूरिज्म के साथ ही हेल्थ टूरिज्म के लिए भी प्रचलित है।  विदेश में ज्यादातर लोग हेल्थ टूरिज्म को काफी पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन


बर्लिन में विश्व का सबसे बड़ा ट्रेवल ट्रेड शो- आईटीबी बर्लिन 6 से 10 मार्च तक होगा। दुनिया भर के लाखों लोग यहां पहुंचेंगे। इसमें एक हजार से ज्यादा इंवेस्टर, ट्रेवल एजेंट समेत विभिन्न देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। इन लोगों के बीच जम्मू कश्मीर पर्यटन विभाग भी मौजूद रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्यटन विभाग के जम्मू संभाग के निदेशक ओम प्रकाश भगत और कश्मीर संभाग के निदेशक निसार अहमद वानी इस विश्व स्तरीय शो में राज्य प्रतिनिधित्व करेंगे। दोनों अधिकारी मंगलवार को बर्लिन के लिए रवाना हो गए।


बड़े निवेशकों को लाने और बिजनेस टू बिजनेस पर फोकस

ट्रेवल ट्रेड शो में दोनों अधिकारी पीपीटी, वीडियो विजुअल के जरिये जम्मू कश्मीर की खूबसूरती को प्रदर्शित करेंगे। साथ ही शो के मंच से विश्व भर से आए प्रतिनिधियों और लोगों करे रियासत में पर्यटन की अपार संभावनाओं के बारे में बताएंगे। उनका प्रयास होगा कि विश्व स्तर के बड़े निवेशक राज्य में दिलचस्पी लें। साथ ही दूसरे देशों के साथ बिजनेस टू बिजनेस (दूसरे देश के पर्यटकों को अपने देश के पर्यटकों के साथ साझा करना) की नीति पर चर्चा होगी।   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed