फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Benefits of yoga told to students in the camp

Jammu News: शिविर में विद्यार्थियों को बताए योग के लाभ

विज्ञापन
Benefits of yoga told to students in the camp
योग प्रशिक्षक साहिल मेहरा को पुष्पगुच्छ भेंट करते कॉलेज के प्राचार्य स्रोत - स्वयं
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। कॉमर्स कॉलेज में मंगलवार को युवा संपर्क कार्यक्रम के तहत योग जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवन शैली जीने में योग की भूमिका के बारे में जागरूक किया गया। इस दौरान योग प्रशिक्षक और योगत्वम के संस्थापक साहिल मेहरा ने विद्यार्थियों को व्याख्यान दिया। कॉलेज के प्राचार्य प्रो राजिंदर सिंह शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

शिविर में विद्यार्थियों को दैनिक जीवन में योग को शामिल करने के बारे में सुझाव दिए गए। इसके साथ ही उन्होंने तनाव मुक्ति और एकाग्रता के लिए योग आसनों का प्रदर्शन करके दिखाया। प्राचार्य राजिंदर सिंह ने भारत सरकार द्वारा शुरू किए गए फिट इंडिया मूवमेंट के बारे में बताते हुए कहा कि जीवनशैली में छोटे-छोटे बदलाव किसी व्यक्ति के स्वास्थ्य पर गहरा प्रभाव डाल सकते हैं। अंत में साहिल मेहरा ने विद्यार्थियों स्वास्थ्य से संबंधित सवालों के जवाब दिए। शिविर में योगत्वम के रिया गुप्ता, उमा बोगिया, उत्तम बोगिया, सिमरदीप कौर, प्रगुनी सनोत्रा और अथर्व सनोत्रा ने भी भाग लिया। इस दौरान डॉ. रीना रानी, डॉ. अशरफ नवाज, डॉ. दीपशिखा शर्मा, डॉ. मधु बाला, रवि कुमार और प्रोफेसर पवन गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed