फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   bench asked the chief engineer how long will the work start

दो घंटे में बताओ काम कब तक शुरू होगा?

Tue, 06 Oct 2015 10:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Tue, 06 Oct 2015 10:41 AM IST
विज्ञापन
bench asked the chief engineer how long will the work start

हाईकोर्ट में उस वक्त अजीब स्थिति हो गई, जब खंडपीठ ने चीफ इंजीनियर से कहा कि आयुक्त सचिव से पूछकर बताओ अदालत परिसर की पार्किंग में कब तक ब्लैक टैपिंग होगी।

विज्ञापन


बार एसोसिएशन जम्मू की ओर से दायर एक जनहित याचिका की सुनवाई के दौरान कोर्ट परिसर में विभिन्न विकास कार्यों की रिपोर्ट के लिए विभाग के चीफ इंजीनियर स्वयं उपस्थित थे।
विज्ञापन


जस्टिस हसनैन मसूदी और जस्टिस बीएस वालिया की खंडपीठ के समक्ष सुनवाई के दौरान चीफ इंजीनियर ने परिसर में ब्लैक टैपिंग करवाने में असमर्थता जताई।

उनका कहना था कि इसके लिए अथारिटी से आवश्यक अनुमोदन मिलना अभी बाकी है। खंडपीठ ने तत्काल मामला रोकते हुए इसे दोपहर दो बजे के बाद फिर सूचीबद्ध करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही चीफ इंजीनियर को तब तक आयुक्त सचिव से बात कर काम शुरू करने के लिए अनुमोदन मांगने को कहा। दोपहर बाद दोबारा सुनवाई के दौरान चीफ इंजीनियर ने कहा कि आयुक्त सचिव ने एक एनआईटी बनाने को कहा है।

इस पर अदालत ने चीफ इंजीनियर को दो दिनों के अंदर एनआईटी बनाने को कहा, ताकि काम 24 अक्तूबर से पहले शुरू किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed