फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Before Amarnath Yatra, Vande Bharat train will be available till Kashmir

Kashmir: अमरनाथ यात्रा से पहले विश्व के सबसे ऊंचे रेलवे पुल से गुजरेगी वंदे भारत, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

Tue, 03 Jun 2025 11:16 AM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू
अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू Published by: निकिता गुप्ता Updated Tue, 03 Jun 2025 11:16 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छह जून को कटड़ा से बारामुला तक वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखा सकते हैं, जिससे कश्मीर पहली बार वंदे भारत सेवा से जुड़ जाएगा।

विज्ञापन
Before Amarnath Yatra, Vande Bharat train will be available till Kashmir
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : PTI

विस्तार

अमरनाथ यात्रा से पहले देश और जम्मू-कश्मीर को बड़ी सौगात मिलने जा रही है। कश्मीर देश के अन्य हिस्सों के साथ रेल नेटवर्क से जुड़ने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जून के पहले सप्ताह संभावित (छह जून) को कटड़ से बारामुला तक वंदे भारत ट्रेन के परिचालन को हरी झंडी दिखा सकते है। इसके साथ 2009 में शुरू हुआ उधपमुर- श्रीनगर-बारामुला रेल लिंक (यूएसबीआरएल) 274 किलोमीटर परिचालन के लिए शुरू हो जाएग।

विज्ञापन

पीएम मोदी के दौरे से पहले रेलवे की तैयारियां पूरी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर रेलवे की तैयारियां पूरी हो चुकी है। सुरक्षा, ट्रेन परिचालन को लेकर सभी तैयारियों को पुख्ता किया गया है। रेलवे अधिकारी कटड़ा से बनिहाल तक ट्रैक का निरीक्षण किया जा रहा है। कटड़ा से बारामुला तक तैनात रेल कर्मचारियों की जानकारी सुरक्षा एजेंसियों को दे दी गई है।

कटड़ा से बनिहाल तक ट्रक का सुरक्षा एडिट जीआरपी ने पहले ही किया है। इसमें संवेदनशील इलाकों में जीआरपी की तैनाती को बढ़ाया गया है। रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि हमें अपनी तैयारियों को पुख्ता करने को है। हमारी तैयारी पुरी है। अप्रैल में पीएम के प्रस्तावित दौरे के चलते हमने अपनी तैयारियों को पहले की पुख्ता किया था। ऐसे में ज्यादा अभ्यास की अब जरूरत नहीं है। सुरक्षा एजेंसियों ने अपनी तैयारी करनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कश्मीर तक ट्रेन परिचालन का उद्घाटन की तारीख कई बार टल चुकी है
19 अप्रैल को पीएम का दौरा प्रस्तावित था। सभी तैयारियां पूरी हो चुकी थी, लेकिन खराब मौसम के चलते पीएम कार्यक्रम टल गया था। 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले और उसके बाद ऑपरेशन सिंदूर के चलले परिचालन का उद्घाटन टल गया था।

अमरनाथ यात्रा से पहले ट्रेन परिचालन शुरू होने से देश भर से आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी। इससे यात्रा में भी बाधा नहीं आएगी। बारिश होने के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो जाता, जिससे कई-कई दिनों तक यात्रा रुक जाती है। अगर ट्रेन सेवा शुरू होती है तो यात्रा के लिए एक वैकल्पिक मार्ग भी मिलेगा।

चिनाब नदी पर बने दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पुल का पीएम करेंगे निरीक्षण
यात्रा के दौरान चिनाब नदी पर बने विश्व के सबसे ऊंचे रेलवे पुल और देश के पहले रेलवे केबल स्टे पुल पर भी जाएंगे प्रधानमंत्री। दोनों पुलों का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद कटड़ा रेलवे स्टेशन से विशेष रूप से तैयार वंदेभारत ट्रेन को रवाना करेंगे। इसके बाद कटड़ा स्टेडियम में पीएम द्वारा एक जनसभा को संबोधित करने का भी कार्यक्रम है।
विज्ञापन

सुविधा मिलेगी, लेकिन सुरक्षा रहेगी बड़ी चुनौती
कटड़ा से बारामुला तक ट्रेन सेवा शुरू होने से लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। श्रीनगर से जम्मू तक सड़क मार्ग से पांच से सात घंटे का सफर तीन घंटे में पूरा होगा। वंदेभारत तीन घंटे में बारामुला से कटड़ा पहुंचेगी। ट्रेन परिचालन शुरू होने से रेल यात्रियों की सुरक्षा बड़ी चुनौती होगी। अमरनाथ यात्रा के समय सुरक्षा चुनौती और ज्यादा बढे़गी।

यह खबर भी पढ़ें: J&K: एलजी से मिलीं महबूबा मुफ्ती, कहा-कश्मीरी पंडितों के बिना अधूरी है घाटी की सियासत, सौंपा वापसी का प्रस्ताव

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed