फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   bed med syllabus changed

बीएड और एमएड के पाठ्यक्रम में बदलाव

Thu, 04 Jun 2015 07:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Thu, 04 Jun 2015 07:57 PM IST
विज्ञापन
bed med syllabus changed

जम्मू यूनिवर्सिटी की ओर से इस वर्ष से बीएड और एमएड कोर्स की एक वर्ष की समय अवधि को बढ़ाकर दो वर्ष का किया गया है। नेशनल करीकुलम फ्रेमवर्क फार टीचर एजूकेशन 2009 (एनसीएफटीई) की गाइड लाइन के तहत दोनों कोर्सों के पाठ्यक्रम और सब्जेक्ट में काफी बदलाव किए गए हैं। इसके साथ ही सभी विषयों और पाठ्यक्रम में नए विषय वस्तु और टॉपिक को शामिल कर कोर्स को अच्छा बनाने का प्रयास किया है।

विज्ञापन


दोनों कोर्सों की परीक्षाओं को चार सेमेस्टर के तहत करवाया जाएगा। जम्मू यूनिवर्सिटी के डीन फैकल्टी एजूकेशन एवं एजूकेशन विभाग के एचओडी प्रो. मुबारक सिंह ने बताया कि बाकी राज्यों की तरह इस वर्ष से जम्मू यूनिवर्सिटी के बीएड और एमएड के रेगुलर कोर्स को दो वर्ष का किया जा रहा है। दो वर्ष के कोर्स के आधार पर बीएड और एमएड का पाठ्यक्रम भी तैयार कर लिया है।
विज्ञापन


सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में विद्यार्थियों की शिक्षा और शिक्षा प्रणाली को गुणवत्ता और मजेदार बनाने के लिए बीएड और एमएड के दो वर्ष का कोर्स काफी हद तक लाभ पहुंचाने में मदद करेगा। प्रो. मुबारक सिंह ने दोनों कोर्स के पाठ्यक्रम में थ्योरी के साथ ज्यादा प्रैक्टीकल और इंटरनशिप की प्रक्रिया को ज्यादा तवज्जो दी गई है। प्रैक्टीकल और इंटरनशिप की प्रक्रिया के जरिये विद्यार्थियों को शिक्षक बनने के लिए कई सारे महत्वपूर्ण तकनीक और तथ्यों के बारे में अवगत करवाने में मदद करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बीएड और एमएड के इंटरनशिप की अवधि को बीस हफ्ते का बनाया गया है, जिसमें पहले और दूसरे सेमेस्टर के दौरान दो हफ्ते में प्रैक्टीकल और इंटरनशिप, जबकि तीसरे और चौथे सेमेस्टर के दौरान आठ हफ्ते का प्रैक्टीकल और इंटरनशिप करवाई जाएगी। प्रो. मुबारक सिंह ने कहा कि शिक्षक बनने के इच्छुक विद्यार्थियों को इस तरह के पाठ्यक्रम से बिल्कुल भी आपत्ति नहीं होगी, क्योंकि इसे पूरी तरह से प्रोफेशनल और प्रैक्टीकल के आधार पर तैयारी करवाई जाएगी।


उन्होंने बताया कि शहर और आसपास के सभी बीएड कालेज प्रबंधकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे नए पाठ्यक्रम के संबंध में कालेज फैकल्टी को वर्कशाप आदि करवाएं। इसके लिए जम्मू यूनिवर्सिटी और बाहरी यूनिवर्सिटी के एक्सपर्ट की सुविधा भी उपलब्ध करवाने के लिए जेयू तैयार रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed