फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   beating the retreat seremany in rs pura

पाकिस्तान युवाओं को नशे में धकेलने की कोशिश कर रहा-एलजी

विज्ञापन
beating the retreat seremany in rs pura
जम्मू। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने पाकिस्तान की ओर इशारा करते हुए कहा कि पड़ोसी मुल्क जम्मू कश्मीर की एकता और अखंडता को खराब करने करने के लिए नई साजिशें रच रहा है। नशे में लिप्त करके युवा पीढ़ी को बर्बाद करने की कोशिशें की जा रही हैं। इसके लिए प्रशासन कठोर कार्रवाई करेगा, लेकिन इसमें सामाजिक साभाग्यता और जन भागीदारी का आंदोलन बनाया जाए। हमारी युवा पीढ़ी अगर गलत रास्ते पर चली गई तो विकास की जो मंजिल हम हासिल करना चाहते हैं उनसे शायद पिछड़ जाएंगे। उपराज्यपाल शनिवार को भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा सुचेतगढ़ की आक्ट्राय पोस्ट बीटिंग द रिट्रीट सेरेमनी के उद्घाटन समारोह में बोल रहे थे।
विज्ञापन

उपराज्यपाल ने कहा कि सुचेतगढ़ में शुरू हुई बीटिंग द रिट्रीट सेरेमनी आज एक एतिहासिक क्षण है। उन्होंने महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्हें याद किया। सुचेतगढ़ में बीटिंग द रिट्रीट से नई शुरुआत हुई है। आज देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। हमारा उन सभी अमर शहीदों और वीरों को याद करना कर्तव्य बनता है, जिन्होंने राष्ट्र के लिए अपना बलिदान दिया। सुचेतगढ़ और जम्मू के नागरिकों की लंबे समय से मांग थी कि वाघा बार्डर की तर्ज पर सुचेतगढ़ में भी रिट्रीट सेरेमनी शुरू की जाए, जो आज पूरी हो गई है। बीएसएफ ऐसी व्यवस्था कर रहा है कि आने वाले दिनों में सुचेतगढ़ में वाघा बार्डर से भी बेहतर प्रदर्शन किया जाए। अब भारत और दुनिया में सुचेतगढ़ पर्यटन के मानचित्र पर जाना जाएगा। सुचेतगढ़ में इस जोश के साथ यह प्रक्रिया निरंतर चलाने के प्रयास होंगे। श्री माता वैष्णो देवी, रघुनाथ मंदिर सहित अन्य स्थलों पर आने वाले पर्यटक अब सुचेतगढ़ में आएंगे। जम्मू में स्वतंत्रता दिवस लंबे समय से उत्साह के साथ मनाया जाता है, लेकिन अब पूरे जम्मू कश्मीर में इसे मनाया जा रहा है। कश्मीर में ऊंचे तिरंगे लहरा रहे हैं।
विज्ञापन

------------
15 अक्तूबर से शहीदों के नाम पर सड़कों का नामकरण होगा
उपराज्यपाल ने कहा कि प्रशासन ने फैसला किया है कि पुलिस, बीएसएफ, अर्धरसैनिक बल, सेना में शहादत देने वालों के नाम पर सड़कों आदि का नाम रखा जाएगा और यह प्रक्रिया 15 अक्तूबर से शुरू होगी। इसके लिए मंडलायुक्त जम्मू और कश्मीर की अध्यक्षता में बनाई गई समितियों की सिफारिशों पर काम होगा। अब हर गांव का प्राइमरी स्कूल शहीद, खिलाड़ी सहित अन्य महान शख्सियत के नाम पर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो वर्ष में जम्मू संभाग में नए पर्यटन स्थल विकसित होंगे
उपराज्यपाल ने कहा कि कोरोना की चुनौती अभी खत्म नही हुई है। लेकिन इसके साथ जम्मू कश्मीर में पर्यटकों की संख्या भी बढ़ी है। सितंबर में ही 12 लाख से अधिक पर्यटक पहुंचे हैं। सुचेतगढ़ में पर्यटन विस्तार पूरे क्षेत्र की स्मृदि का विस्तार है। जम्मू संभाग में ऐसे कई क्षेत्र हैं जो पर्यटन की दृष्टि से महत्पूर्ण हो सकते थे, लेकिन किन्हीं कारणों से ये विकसित नहीं हो सके। हमारी प्राथमिकता है कि जम्मू क्षेत्र के ऐसे स्थानों को अगले दो वर्ष तक विकसित किया जाए।

-------------
अब क्षेत्रीय आधार पर संतुलन नहीं बनाया जा सकेगा
उपराज्यपाल ने कहा कि सीमा सुरक्षा बल सतर्कता के साथ सभी चुनौतियों को जवाब दे रही है। समावेशी विकास हमारी प्राथमिकता है। ढांचे का विस्तार किया जा रहा है। जम्मू कश्मीर के युवाओं की शानदार सफलताएं सामने आ रही हैं। यह तरक्की का आंदोलन जम्मू कश्मीर में किसी वर्ग या क्षेत्र विशेष पर आधारित नहीं रहेगा, वह समय चला गया है जब क्षेत्रीय आधार पर संतुलन बनाया जाता था। अब सभी के साथ पूरा न्याय होगा। जम्मू कश्मीर के अनेक क्षेत्रों क आजादी के बाद से किन्हीं कारणों से पीछे रखा गया, लेकिन अब उन्हें विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रक्रिया शुरू की गई है। वर्ष 2019 के बाद विकास नीतियों को बढ़ावा दिया गया है। समाज में कुछ लोग भटक गए हैं, जिन्हें वापस मुख्यधारा में वापस आना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed