फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Beating the Retreat: Patriotism will be seen in Suchetgarh, artists will scatter the sixth of cultural performances

बीटिंग द रिट्रीट: सुचेतगढ़ में दिखेगी देशभक्ति, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की छठा बिखेरेंगे कलाकार

Fri, 01 Oct 2021 10:50 AM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Fri, 01 Oct 2021 10:50 AM IST
सार

2 अक्तूबर को शुरू हो रही बीटिंग द रिट्रीट सेरेमनी के लिए सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवान लगातार रिहर्सल में जुटे हुए हैं। जवानों की तरफ से विशेष तैयारियां की जा रही हैं।

विज्ञापन
Beating the Retreat: Patriotism will be seen in Suchetgarh, artists will scatter the sixth of cultural performances
सुचेतगढ़ बार्डर, जम्मू-कश्मीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे सुचेतगढ़ (जम्मू) में आगामी 2 अक्तूबर को शुरू हो रही बीटिंग द रिट्रीट सेरेमनी के लिए सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवान रिहर्सल में जुटे हुए हैं। सेरेमनी के उद्घाटन पर जवानों के जोश के साथ कलाकार सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की छटा बिखेरेंगे। इसमें लोक संस्कृति के साथ देशभक्ति का जज्बा दिखाया जाएगा।
विज्ञापन


इसमें बीएसएफ और कला, संस्कृति एवं भाषा अकादमी के कलाकार शामिल होंगे। बीटिंग द रिट्रीट की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। सेरेमनी के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा का पहुंचना प्रस्तावित है। सेरेमनी शाम पांच बजे होगी। उद्घाटन समारोह में आधे घंटे की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी।
विज्ञापन


समारोह में कुछ पर्यटकों को भी ले जाने की योजना है। बीटिंग द रिट्रीट शुरू होने के साथ जम्मू से सुचेतगढ़ के लिए पर्यटकों की आमद बढ़ने की उम्मीद है। सेरेमनी के साथ पर्यटकों को पर्यटन माहौल का अहसास करवाया जाएगा। इसके लिए पर्यटन विभाग की ओर से बुनियादी ढांचा विकसित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- अपनी धरती पर निर्वासन: श्रीनगर में 390 कश्मीरी पंडितों ने दबाव में बेचीं अपनी संपत्तियां, अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू

पर्यटन विभाग जम्मू के निदेशक विवेकानंद राय ने बताया कि सेरेमनी के उद्घाटन समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां हिस्सा होंगी। इसके लिए कलाकारों को तैयार किया गया है। वाघा बार्डर के बाद इस ऐतिहासिक बीटिंग द रिट्रीट शुरू होने से बार्डर पर्यटन को नई राह मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed