फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Be careful otherwise Corona's new variant Delta Plus can cause havoc

सावधान हो जाएं: संभलें नहीं तो तबाही मचा सकता है कोरोना का नया वैरिएंट डेल्टा प्लस

Thu, 24 Jun 2021 08:22 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Thu, 24 Jun 2021 08:22 PM IST
सार

कोरोना के डेल्टा प्लस स्वरूप ने स्वास्थ्य विभाग और प्रदेश प्रशासन की चिंता बढ़ाई।
 

विज्ञापन
Be careful otherwise Corona's new variant Delta Plus can cause havoc
कोरोना डेल्टा प्लस वैरिएंट - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में कोरोना की दूसरी लहर के धीमा पड़ने के साथ इसके नए वैरिएंट की दस्तक ने स्वास्थ्य विभाग और प्रदेश प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। जम्मू में मिले खतरनाक श्रेणी वाले डेल्टा प्लस स्वरूप के नए वैरिएंट से यहां सामुदायिक स्तर पर इस वैरिएंट की मौजूदगी को नकारा नहीं जा सकता।

विज्ञापन


कोविड विशेषज्ञों के अनुसार संक्रमण मामलों में भले ही कमी आई है, लेकिन कोविड के नए वैरिएंट का संक्रमण अभी भी मौजूद है। इन परिस्थितियों में अगर हम अनलॉक को हल्के में लेकर कोविड प्रोटोकाल को नजरअंदाज करते हैं तो आगामी महीनों में इसके गंभीर परिणाम देखने को मिल सकते हैं। दुनिया के कई देशों में डेल्टा प्लस स्वरूप ने तबाही मचाई है।
विज्ञापन


देश में अभी इस वैरिएंट के सीमित मामले मिले हैं, लेकिन इसके तेजी से बढ़ने की आशंका है। जीएमसी के माइक्रोबायोलाजी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. संदीप डोगरा का कहना है कि नए वैरिएंट के बीच कोविड प्रोटोकॉल का पालन न करना बड़ा नुकसान दे सकता है। अनलॉक के बाद ऐसे वैरिएंट के मिलने से चुनौतियां और बढ़ गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डेल्टा प्लस पहले के वैरिएंट के मुकाबले काफी तेजी से फैलता है, यानी थोड़ी सी ढिलाई होने पर इस संक्रमण का तेजी से प्रसार होगा और बड़ी आबादी इसकी चपेट में आ सकती है। इस वैरिएंट पर वैक्सीन का प्रभाव भी थोड़ा कम है, लेकिन कोविड वैक्सीन लेना जरूरी है यह कोविड संक्रमण होने पर उसकी क्षमता को कम कर देती है और पीड़ित अधिक गंभीर स्थिति में नहीं जाता।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: रोजगार के लिए युवाओं को मिलेंगे सार्वजनिक वाहन, जुलाई में शुरू होगी वाहन देने की कवायद

कैसे करें बचाव

  • अनलॉक के बाद भी कोविड प्रोटोकॉल का गंभीरता और सख्ती से पालन करें
  • बाहर जाने पर मुंह पर मास्क लगाना न भूलें, सामाजिक दूरी रखें, हैंड सैनिटाइज नियमित करें
  • सार्वजनिक स्थलों पर जाने से परहेज करें
  • समूह और व्यक्तिगत स्तर पर पिकनिक स्थलों पर जाने से बचें
  • बच्चों और बुजुर्गों को गैर जरूरी कार्यों के लिए बाहर न आने दें
  • भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचें और जरूरी हो तो पूरा एहतियात बरतें
  • वैक्सीन की पूरी डोज लें और डोज लेने के बाद भी पूरी सतर्कता बरतें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed