{"_id":"60f323338ebc3e79ad31f971","slug":"bdc-members-exposed-people-s-problems-reasi-news-jmu23967895","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीडीसी सदस्याओं ने उजागर कीं लोगों की समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीडीसी सदस्याओं ने उजागर कीं लोगों की समस्याएं
विज्ञापन
रियासी। एडीडीसी ज्योति रानी सलाथिया की अध्यक्षता में शनिवार को एक बैठक हुई, जिसमें उन्होंने सरकारी योजनाओं और विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए जरूरी निर्देश दिए।
बैठक में उन्होंने मनरेगा कैपेक्स, बजट प्रधानमंत्री आवास योजना और 14सी के तहत जारी कार्यों की जानकारी ली और लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर जोर दिया। बीडीसी सदस्यों ने मौजूदा समस्याओं से अवगत करवाया। उन्होंने पीने के पानी और बिजली की अघोषित कटौती की समस्या को उजागर करते हुए दोनों समस्याओं के त्वरित समाधान की अपील की। इसके साथ ही ग्रामीण सड़क के निर्माण पर जोर दिया। ग्रामीण विकास विभाग में स्टाफ की कमी को दूर करने को कहा गया, ताकि कार्यों को जल्दी निपटाया जा सके।
एडीडीसी ने सभी बीडीओ को जनप्रतिनिधियों से हर माह बैठक कर लोगों की समस्याएं सुनने के निर्देश दिए, ताकि उनका समय पर निपटारा हो सके। बैठक में सरकारी योजनाआें की जानकारी भी दी गई। इस दौरान एसीडी अनिरुद्ध राय आदि अधिकारी मौजूद रहे।