{"_id":"5c55fd8abdec2256b807f628","slug":"bcom-student-included-in-lashkar-e-taiba","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीकॉम का छात्र आतंकवाद में हुआ शामिल, मां की आतंकियों से हाथ जोड़कर बेटा लौटाने की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीकॉम का छात्र आतंकवाद में हुआ शामिल, मां की आतंकियों से हाथ जोड़कर बेटा लौटाने की अपील
Sun, 03 Feb 2019 01:58 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Vikas Kumar
Updated Sun, 03 Feb 2019 01:58 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर के सिविल लाइन इलाके का रहने वाला एक युवक आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा में शामिल हो गया है। वह बीकॉम का छात्र बताया जा रहा है। हाथ में बंदूक लिए सोशल मीडिया पर उसकी फोटो वायरल हुई। युवक की मां ने आतंकियों से हाथ जोड़ कर बेटे लौटाने की अपील की है।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार सोशल मीडिया पर शनिवार को एक युवक का हथियार लिए एक फोटो वायरल हुआ। यह फोटो श्रीनगर के नटीपोरा निवासी दानिश हनीफ (22) पुत्र मोहम्मद हनीफ का है। फोटो में एक हाथ में एके 47 और दूसरे हाथ में कुरान ले रखी है। फोटो पर दी गई जानकारी के अनुसार वह 8 जनवरी 2019 को आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा में शामिल हुआ है और उसका कोड अबू दुजाना है।
विज्ञापन
इस बीच युवक की मां का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें आतंकियों से बेटे को वापस भेजने की अपील कर रही है। वीडियो में मां कह रही है, 'मैं दानिश से अपील करती हूं। इसकी 7 मासियां, 3 फूफियां, 2 मामू और बाकी घर वाले परेशान हैं। हम सब अपने होश खो बैठे हैं। सभी रिश्तेदार घर छोड़कर यहीं बैठे हैं। सब रो रहे हैं। हम सब मर जाएंगे, अगर तुम वापस नहीं आओगे। एक बार वापस आ आओ और अपने घर की हालत देखो।' इतना ही नहीं रोती बिलखती मां वीडियो में हाथ जोड़कर आतंकियों से भी अपील करते हुए कह रही है, 'मैं हाथ जोड़ती हूं जिस किसी के पास भी मेरा बेटा है वो मेहरबानी कर उसे वापस भेज दें।'
विज्ञापन
पारिवारिक सूत्रों के अनुसार दानिश अपने घर से 30 दिसंबर 2018 को पास की मस्जिद में नमाज पढ़ने गया था। उसके बाद से नहीं लौटा। परिवार ने सदर थाने में रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी और आज उसकी फोटो वायरल होने के बाद उन्हें यह पता चला कि वो आतंकवाद में शामिल हो गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि वह फोटो को लेकर तफ्तीश कर रहे हैं और पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि वास्तव में दानिश आतंकवाद में शामिल हुआ है या नहीं।