फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   bawa lal temple

Jammu News: बावा लाल मंदिर में गणेश चतुर्थी के उपलक्ष्य पर कार्यक्रम, भोले की बरात में झूमे भक्त, जयघोष से गूंजा गांधीनगर

विज्ञापन
bawa lal temple
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। गणेश महोत्सव के तहत शहर के गांधीनगर स्थित लाल दयाल मंदिर में रविवार को शिव-पार्वती विवाह हुआ। भगवान शिव और मां पार्वती के रूप में कलाकारों ने सुंदर लीलाएं दिखाकर भक्तों को भाव-विभोर कर दिया। भोलेनाथ की बरात में भक्त झूमते-गाते शामिल हुए। मंदिर के पीछे नगर निगम के पार्क में पंडाल सजाया गया। इसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोग पहुंचे। भक्तों ने भगवान गणेश के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की।
भगवान शिव के रूप में वरुण और मां पार्वती के रूप में अर्शिया ने अपने अभिनय से भक्तों का मन मोह लिया। महोत्सव में सोमवार को गणेश अवतरण, कथा और लीलाओं का वर्णन किया जाएगा। इसमें भगवान गणेश के जन्म के बारे में बताया जाएगा। इसके बाद गणेश विवाह का उत्सव होगा। बाब लाल मंदिर गांधीनगर में इस बार कोविड के बाद पहली बार गणेश उत्सव मनाया जा रहा है। 28 सिंतबर तक मंदिर परिसर में धार्मिक कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन


गोल मार्केट में चल रहा कार्यक्रम
शहर की गोल मार्केट में गणेश चुतर्थी महोत्सव में 19 सितंबर से श्री गणेश पुराण कथा जारी है। रविवार को भी कथा हुई, जिसे सुनने के लिए बड़ी संख्या में भक्तजन पहुंचे। पंडाल में 16 फुट ऊंची गणपति बप्पा की मूर्ति स्थापित की गई है। महोत्सव में 27 सितंबर को श्री गणेश यज्ञ पूर्णाहुति दोपहर 12:45 बजे होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed