फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Battery autos being charged in government offices, people expressed displeasure

Jammu News: सरकारी दफ्तरों में चार्ज किए जा रहे बैटरी ऑटो, लोगों ने जताई नाराजगी

Wed, 19 Feb 2025 01:55 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Wed, 19 Feb 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Battery autos being charged in government offices, people expressed displeasure
पशुपालन विभाग कार्यालय के अंदर कुंडी डालकर चार्ज होता ऑटो। संवाद - फोटो : arnia
अरनिया में पशुपालन कार्यालय में अवैध तरीके से बैटरी ऑटो चार्ज करने का मामला
विज्ञापन

अरनिया। अरनिया के मुख्य बस अड्डे पर स्थित पशुपालन विभाग के कार्यालय में बैटरी ऑटो को कुंडी डालकर चार्ज किए जाने का मामला सामने आया है।
जानकारी के अनुसार दफ्तर के बंद होने के बावजूद कार्यालय के अंदर बिजली के सॉकेट में प्लग लगाकर बैटरी ऑटो चार्ज किया जा रहा है, जो सरकारी संपत्ति का अवैध इस्तेमाल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब बिजली विभाग गरीबों के बिजली बिल न चुकाने पर कनेक्शन काट देता है, तब भी सरकारी दफ्तरों में बिजली की चोरी पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। लोगों ने इस मुद्दे पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि सरकारी दफ्तरों में घंटों तक बिजली का गलत इस्तेमाल हो रहा है, और बिजली विभाग इस पर बिल्कुल ध्यान नहीं दे रहा।
स्मार्ट मीटरों के बावजूद इस तरह के मामलों में बिजली विभाग की लापरवाही साफ नजर आ रही है। यह मामला केवल अरनिया तक सीमित नहीं है, बल्कि शहर भर में बिजली के गलत इस्तेमाल की शिकायतें बढ़ रही हैं। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि बिजली विभाग इस मुद्दे पर सख्त कार्रवाई करे। संवाद
विज्ञापन


सरकारी कार्यालय के अंदर कुंडी डालकर ऑटो चार्ज करना सरासर गलत है। बुधवार को बिजली विभाग की टीम सरकारी कार्यालय का दौरा करेगी। गलत तरीके से बिजली इस्तेमाल करने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- हरप्रीत सिंह, जेई बिजली विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed