उड़ी में बैट हमले की साजिश नाकाम, 2 जवान घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर में बारामुला जिले के अंतर्गत उड़ी सेक्टर के गोहालाता के अनिल पोस्ट पर सेना ने बैट हमले को नाकाम कर दिया। इस क्रम में दो जवान घायल हो गए। सूत्रों के मुताबिक अनिल पोस्ट पर पाकिस्तानी बैट टीम की हलचल दिखी थी।
भारतीय सेना के जवानों ने पोजीशन लेकर उनकी गतिविधियों पर नजर रखी। सेना की सक्रियता से बैट ने गोलीबारी शुरू कर दी। इसमें दो जवान जख्मी हो गए। जवाबी कार्रवाई के बाद बैट के सदस्य भाग निकले।
सेना के काफिले पर हमला
बारामुला-कुपवाड़ा रोड के काजियाबाद में आतंकियों ने सेना के काफिले पर हमला किया। आतंकियों ने गोलीबारी की। सेना की जवाबी गोलीबारी के बाद आतंकी फरार हो गए।
LoC के रास्ते लगातार हो रही है आतंकी साजिश
कश्मीर में मंगलवार-बुधवार की रात सेना के जवानों द्वारा एलओसी के रास्ते आतंकी घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक उत्तरी कश्मीर के सीमांत जिले कुपवाड़ा में एलओसी से सटे मच्छैल सेक्टर में सेना द्वारा 4 आतंकियों को ढेर किया गया।
सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार उत्तरी कश्मीर के जिले कुपवाड़ा में आतंकियों द्वारा बीती रात एलओसी के रास्ते घुसपैठ करने की कोशिश की जा रही थी। इस दौरान सेना के सतर्क जवानों ने हलचल देखकर आतंकियों को ललकारा तो आतंकियों द्वारा जवानों पर फायरिंग की गई।
इसके बाद सेना के द्वारा घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करने के लिए की गई जवाबी कार्रवाई में 4 आतंकियों को मार गिराया गया।