{"_id":"9c976b2dd9e3cd876f2d4c54582b3b43","slug":"basic-facilities-lacking-in-rajbagh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजबाग को अभी भी मयस्सर नहीं सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजबाग को अभी भी मयस्सर नहीं सुविधाएं
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Thu, 09 Oct 2014 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाढ़ आपदा के बाद श्रीनगर के राजबाग और उसके आसपास के इलाके में अभी भी लोगों को आधारभूत सुविधाएं मयस्सर नहीं हैं। ईद की तीन दिनों की छुट्टी के बाद एकबार फिर राजबाग में सफाई कार्य शुरू हुआ। हालांकि कई गलियों में मकान गिरने के कारण उसका मलबा अभी वहीं होने से संपर्क गलियां नहीं खुल पाईं हैं।
विज्ञापन
विभाग के अनुसार पूरी तरह गलियां खुलने में अभी 10-15 दिन और लगेंगे। राजबाग और उसके आसपास के क्षेत्र में फिलहाल सिर्फ पानी सप्लाई बहाल हो पाई है। बिजली के खंभे सीधे करने का काम चल रहा है। बाढ़ के बाद राजबाग से पानी निकासी के लिए झेलम किनारे जो बांध तोड़े गए थे, उनको भरने का काम अभी तक शुरू नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
लोगों का कहना है कि इन बांधों को जल्द से जल्द भरना चाहिए अन्यथा मौसम खराब होने पर उन्हें फिर परेशानी झेलनी पड़ सकती है। इन इलाकों में बिजली सप्लाई में भी अभी वक्त लगेगा। हालांकि बेमिना के 50 फीसदी इलाकों में बिजली सप्लाई शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन
शेष क्षेत्रों के लिए कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। इन इलाकों में अभी भी कई स्थानों पर गंदगी के ढेर हैं, जिन्हें अभी निकाला नहीं जा सका है। लोगों की मांग है कि निगम इन कूड़े के ढेर को प्राथमिकता के आधार पर साफ करे।