{"_id":"671c1ac7691b9d56940f0334","slug":"baramulla-ancounter-jammu-news-c-10-jam1006-469740-2024-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: बूटापथरी में मुठभेड़ में 300 से अधिक राउंड चली गोलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: बूटापथरी में मुठभेड़ में 300 से अधिक राउंड चली गोलियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो साथियों के साथ मिलकर राइफलमैन कैसर ने आतंकियों को खदेड़ा, पांच मिनट तक किया डटकर मुकाबला
अमृतपाल सिंह बाली
श्रीनगर। बारामुला जिले के गुलमर्ग में नागिन पोस्ट के नजदीक बूटापथरी इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में अनंतनाग से सैन्य जवान कैसर अहमद ने अपने दो साथी जवानों के साथ मिलकर दहशतगर्दों का डटकर मुकाबला किया। राइफलमैन कैसर गाड़ी में बैठकर काफिले को बेस कैंप की ओर ले जा रहे थे। घात लगाए आतंकवादियों ने काफिले पर हमला कर दिया। आतंकवादियों और सेना के बीच करीब पांच मिनट तक मुठभेड़ चली। इसमें 300 राउंड से अधिक गोलियां चलीं। आतंकियों ने घने जंगल की आड़ में घात लगाकर हमला किया। रक्षा सूत्राें के अनुसार, हमला करने वाले आतंकियों की संख्या 3 से 4 थी। दहशतगर्दों ने बर्स्ट फायर किए, जिसके चलते वाहन के ड्राइवर और राइफलमैन कैसर को गोली लग गई। गाड़ी में चार पोर्टर भी थे, जिनमें दो पोर्टर वीरगति को प्राप्त हुए। आतंकियों ने पांच मिनट तक लगातार फायरिंग की। राइफलमैन कैसर ने गोली लगने के बावजूद डटकर मुकाबला किया।

अंबाला का गुरजपनीत नेट प्रेक्टिस के दौरान विराट कोहली से गेंदबाजी को लेकर चर्चा करता हुआ