फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Baraat bus fell into a ditch in Udhampur, two died

जम्मू कश्मीर: उधमपुर जिले में बरात से लौट रही बस खाई में गिरी, दो की मौत, 30 लोग घायल

Thu, 21 Apr 2022 12:08 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, उधमपुर
अमर उजाला नेटवर्क, उधमपुर Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 21 Apr 2022 12:08 AM IST
सार

उधमपुर के कोघमड़ से बालांध गांव के लिए बरात की बस रवाना हुई। रात करीब साढ़े आठ बजे बस उदक गांव में पहुंची थी कि अचानक चालक नियंत्रण खो बैठा और बस करीब 20 फीट नीचे खाई में जा गिरी।

विज्ञापन
Baraat bus fell into a ditch in Udhampur, two died
रामनगर में हुए हादसे में घायल - फोटो : संवाद

विस्तार

रामनगर तहसील के उदक गांव में बुधवार रात को बरातियों से भरी बस करीब 20 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि तीस के करीब बराती गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस की मदद से रामनगर अस्पताल पहुंचाया। यहां हालत में सुधार न होने पर कुछ लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया।

विज्ञापन


शाम करीब चार बजे कोघमड़ से बालांध गांव के लिए बरात बस (जेके02ए डब्ल्यू 5567) से रवाना हुई। बालांध गांव से शाम करीब साढ़े सात बजे बरातियों की बस लौट रही थी। रात करीब साढ़े आठ बजे बस उदक गांव में पहुंची थी कि अचानक चालक नियंत्रण खो बैठा और बस करीब 20 फीट नीचे खाई में जा गिरी।
विज्ञापन


बस के खाई में गिरने के बाद चीख पुकार मच गई। लोगों की आवाज सुनने के बाद आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े। इसकी सूचना रामनगर पुलिस को भी दी गई। पुलिस एंबुलेंस लेकर मौके की तरफ रवाना हुई। दुर्घटनास्थल रामनगर से करीब 20 किलोमीटर दूरी पर था। इसलिए घायलों को अस्पताल तक पहुंचाने में समय लग गया। पुलिस व स्थानीय निवासियों ने कड़ी मशक्कत कर सभी बरातियों को बस से निकाला और रामनगर अस्पताल पहुंचाया। यहां उपचार के दौरान दो महिलाओं ने दम तोड़ दिया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत में सुधार न होने पर कुछ घायलों को जिला अस्पताल उधमपुर रेफर किया गया। पुलिस ने  जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
  • मृतकों के नाम
  • रज्जो देवी (66) पत्नी परस राम निवासी कघोट
  • बिमला देवी (48) पत्नी संदोखु राम निवासी कघोट


30 घायलों के नाम
सोमा देवी पत्नी फकीर चंद, नेहा शर्मा पुत्री सुरेंद्र शर्मा, बिंबला देवी पत्नी सतपाल, पोली देवी पत्नी संसार चंद, चंचला देवी पत्नी बिट्टू राम, रतो देवी पत्नी परस राम,  विजय पुत्र संदोखु राम, बिमला देवी पत्नी संदोखु राम, बबली देवी पत्नी राजकुमार, कस्तूरी लाल पुत्र परस राम, संसारो देवी पत्नी बोध राज, राजकुमार पुत्र साधु राम सभी निवासी कघोट रामनगर,  बंसी लाल पुत्र बेली राम, सुरेश कुमार पुत्र दीना नाथ, बिट्टू पुत्र बेली, मदन लाल पुत्र दीना नाथ, वरुण शर्मा पुत्र मदन  लाल, बंदू देवी पत्नी रमेश चंद्र, हंस राज पुत्र बेली, रेखा पत्नी सुरेश, अशोक कुमार पुत्र परस राम, बिट्टू राम पुत्र इशर दास सभी निवासी कोघरमड़ ,गायत्री देवी पत्नी गोपाल चंद  निवासी मनवाल, चंचला देवी पत्नी बलदेव राज, कांता देवी पत्नी हंस राज, निवासी देवी पुत्री बलदेव कुमार सभी निवासी जल्लो, गिल्लु पुत्र चिढू निवासी धलिया राग, बंदना शर्मा पत्नी पवन कुमार निवासी पंचगराई, सत्या देवी पत्नी काका राम निवासी जम्मू, तारो देवी पत्नी रमेश कुमार निवासी जानीपुर जम्मू।  नौ घायलों को रामनगर अस्पताल से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

रामबन जिले में खाई में गिरा ट्रक, चालक की मौत 

रामबन जिले में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार तड़के रामबन के खूनी नाला इलाके में एक ट्रेलर ट्रक गहरी खाई में गिर गया। जिससे चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार ट्रक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरा था। ट्रक में लोहे के बिजली के खंभे लदे थे, जो जम्मू से कश्मीर की ओर जा रहा था।

चालक वाहन की गति पर नियंत्रण नहीं कर सका, जिससे ट्रेलर ट्रक खूनी नाले में एक खाई में जा गिरा। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्वयंसेवकों की मदद से बचाव कार्य चलाया। चालक के शव को खाई से निकाल कर पहचान कराई। कानूनी औपचारिकता के लिए शव पीएचसी रामसू भेजा।



पुलिस ने चालक की पहचान कालविंदर सिंह पुत्र सतनाम सिंह निवासी मोहौलिया विरान खुटार शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश के रूप में की है। थाना प्रभारी रामसू नजीर अहमद ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed