{"_id":"64cc11b7ca688375c90c0958","slug":"bar-association-high-court-issue-jammu-news-c-10-jam1008-174430-2023-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईकोर्ट शिफ्ट मामला: एक हफ्ते में मुख्य न्यायाधीश के पास प्रतिनिधित्व लेकर जाएगी बार की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईकोर्ट शिफ्ट मामला: एक हफ्ते में मुख्य न्यायाधीश के पास प्रतिनिधित्व लेकर जाएगी बार की टीम
Fri, 04 Aug 2023 11:35 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Aug 2023 11:35 AM IST
सार
हाईकोर्ट बार एसोसिएशन जम्मू की टीम वरिष्ठ वकीलों के साथ मुख्य न्यायाधीश के पास जाएगी। एक हफ्ते के भीतर टीम वकीलों का प्रतिनिधित्व मुख्य न्यायाधीश के समक्ष रखेगी।
विज्ञापन
जनरल हाउस में मौजूद बार टीम के सदस्य और एक वरिष्ठ वकील बोलते हुए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाईकोर्ट बार एसोसिएशन जम्मू की टीम वरिष्ठ वकीलों के साथ मुख्य न्यायाधीश के पास जाएगी। एक हफ्ते के भीतर टीम वकीलों का प्रतिनिधित्व मुख्य न्यायाधीश के समक्ष रखेगी। इसमें हाईकोर्ट को जानीपुर से रैका शिफ्ट करने का विरोध जताकर फैसला वापस लेने की मांग की जाएगी।
विज्ञापन
जनरल हाउस की बैठक में सर्वसम्मति से यह फैसला लिया गया है। इससे पहले पिछले जनरल हाउस में बनाई गई वकीलों की 17 सदस्यीय कमेटी की सिफारिशों को हाउस में रखा गया। कमेटी ने सिफारिश की थी कि बार एसोसिएशन के प्रधान वरिष्ठ वकीलों के साथ मुख्य न्यायाधीश के साथ मिलेंगे। इस सिफारिश को पूरे हाउस में मंजूर किया गया।
विज्ञापन
साथ ही वकीलों ने कहा कि बार टीम के साथ वरिष्ठ वकील भी जाएंगे। यह एसोसिएशन तय करेगी कि कौन से वरिष्ठ वकील शामिल होंगे। सांबा बार एसोसिएशन को भी समर्थन देने का एलान किया गया।
विज्ञापन