{"_id":"64c81fa2e7adb6e5dc09769a","slug":"bar-association-general-house-jammu-news-c-10-jam1006-172267-2023-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu: समय में बदलाव के चलते बार एसोसिएशन का जनरल हाउस स्थगित, अब तीन अगस्त को होगा मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu: समय में बदलाव के चलते बार एसोसिएशन का जनरल हाउस स्थगित, अब तीन अगस्त को होगा मंथन
Tue, 01 Aug 2023 10:11 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Aug 2023 10:11 AM IST
सार
जम्मू बार एसोसिएशन जनरल हाउस की बैठक स्थगित कर दी गई। अब 3 अगस्त को फिर से बैठक होगी।
विज्ञापन
जनरल हाउस की बैठक के लिए पहुंचे वकील
विस्तार
जम्मू बार एसोसिएशन जनरल हाउस की बैठक सोमवार को स्थगित कर दी गई। अब 3 अगस्त को फिर से बैठक होगी। बताया जा रहा है कि सुबह बैठक 11.30 बजे होनी थी। इसका समय बदलकर दोपहर 2 बजे कर दिया गया। तब कुछ ही वकील मौजूद थे। इसलिए इसे स्थगित कर दिया गया।
विज्ञापन
बता दें कि जनरल हाउस की बैठक में वकीलों की 17 सदस्यीय कमेटी की सिफारिशों पर चर्चा होनी थी। इसमें सहमति होनी थी कि क्या वकील कमेटी की सिफारिशों से सहमत हैं। मगर बैठक ही नहीं हुई।
विज्ञापन
सूत्रों की मानें तो कमेटी ने सिफारिश की है कि सबसे पहले इस मामले को मुख्य न्यायाधीश और उपराज्पाल के समक्ष उठाया जाए। यह दोनों उनकी मांग पर क्या रुख अपनाते हैं, उसके बाद ही आगे की रणनीति तय की जाए। इसी को लेकर चर्चा की जानी थी।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि 20 जुलाई को हुई जनरल हाउस की बैठक में यह प्रस्ताव पास किया गया था कि बार एसोसिएशन जानीपुर से सिद्धड़ा के रैका में हाईकोर्ट को शिफ्ट करने के फैसले का विरोध करेगी।