{"_id":"d01dec2ec9fc7f3bbaf388838adee8a3","slug":"banner-of-hm-commander-burhan-wani-greeting-people-ahead-of-eid-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिज़्ब कमांडर बुरहान ने घाटी में लगाए ईद मुबारक के पोस्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिज़्ब कमांडर बुरहान ने घाटी में लगाए ईद मुबारक के पोस्टर
अमृतपाल सिंह बाली/अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Mon, 21 Sep 2015 08:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिणी कश्मीर के त्राल में आतंकी संगठन हिज़्बुल मुजाहिदीन के कमांडर और मोस्ट वांटेड आतंकी बुरहान के ईद मुबारख के पैगाम वाले पोस्टर देखने को मिले। यह पोस्टर त्राल के मुख्य बाजार में लगाए गए हैं।
विज्ञापन
जहाँ एक और जम्मू कश्मीर पुलिस मोस्ट वांटेड हिज़्ब आतंकी कमांडर बुरहान वानी और उसके ग्रुप द्वारा सोशल मीडिया के प्रयोग पर शिकंजा कसने का दावा करती है वहीं दिन-ब-दिन इन आतंकियों के हौंसले ज़्यादा बुलंद होते दिख रहे हैं।
विज्ञापन
पहले वह फेसबुक और व्हाट्सप्प जैसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अपने वीडियो या सन्देश का प्रचार कर रहे थे लेकिन अब तो वह खुले आम बेख़ौफ होकर लोगों को बधाई भरे सन्देश देते दिख रहे हैं।
विज्ञापन
इसकी ताज़ा मिसाल दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा ज़िले के त्राल में देखने को मिले हैं जहाँ मु्ख्य बाजार में आतंकी कमांडर बुरहान और हाल ही में सेना की फायरिंग में मारे गए उसके भाई खालिद वानी की तस्वीर वाले पोस्टर लगाए गए हैं। इसके इलावा पोस्टरों पर लोगों को आने वाली ईद के लिए बधाई सन्देश भी दिया गया है।
गौरतलब है कि पुलिस द्वारा आतंकियों के सोशल मीडिया के इस्तेमाल को लेकर चिंता व्यक्त की गई थी लेकिन खुले आम बधाई सन्देश भरे पोस्टर लगाने से साफ़ स्पष्ट होता है कि आतंकियों के हौंसले कितने बुलंद हो गए हैं जो सुरक्षा एजेंसियों के लिए काफी चिंता और चुनौती का विषय है।