फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Bank accounts of relatives of sisters caught with heroin in Mendhar searched, father returned from Dubai

जम्मू कश्मीर: मेंढर में हेरोइन के साथ पकड़ीं गईं बहनों के रिश्तेदारों के बैंक खाते खंगाले, दुबई से पिता लौटे

Sat, 28 Jan 2023 04:37 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 28 Jan 2023 04:37 PM IST
सार

एलओसी के नजदीक रहने वाली दोनों सगी बहनों से बीते साल दिसंबर में 900 ग्राम हेरोइन बरामद हुई थी। इनको पीओजेके में रहने वाले अश्फाक नाम के युवक ने हेरोइन दी थी

विज्ञापन
Bank accounts of relatives of sisters caught with heroin in Mendhar searched, father returned from Dubai
पुंछ पुलिस ने दोनों बहनों से बरामद की नशे की खेप - फोटो : संवाद

विस्तार

पुंछ जिले के मेंढर में एलओसी के पास हेरोइन के साथ गिरफ्तार की गईं दो सगी बहनों के रिश्तेदारों के बैंक खाते भी खंगाले जा रहे हैं। इन खातों से पुलिस के हाथ कई अहम सुराग लगे हैं। कुछ में लेनदेन संदिग्ध पाया गया है।

विज्ञापन


इन दोनों बहनों का पिता दुबई में था, जो मेंढर लौट आया है। पुलिस उससे भी पूछताछ कर रही है। इन लड़कियों का मामा पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर (पीओजेके)में रहता है। संभव है कि मामा के जरिये ही लड़कियों तक हेरोइन पहुंचाई गई थी।
विज्ञापन


बता दें कि एलओसी के नजदीक रहने वाली दोनों सगी बहनों से बीते साल दिसंबर में 900 ग्राम हेरोइन बरामद हुई थी। इनको पीओजेके में रहने वाले अश्फाक नाम के युवक ने हेरोइन दी थी।मेंढर पुलिस ने दोनों बहनों के कई रिश्तेदारों के बैंक खातों की डिटेल हासिल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसे पिछले एक साल में हुए लेनदेन का ब्यौरा लिया गया है। अब तक की ली गई जानकारी के मुताबिक कुछ बैंक खाते ऐसे मिले हैं, जिनमें लेनदेन संदिग्ध है। खातों में विदेश से पैसों का लेनदेन भी हुआ है। आशंका है कि इस रकम का हेरोइन तस्करी में इस्तेमाल हुआ है।

इस पहलू को देखते हुए जम्मू-कश्मीर पुलिस लड़कियों से पूछताछ कर रही है। हालांकि एक लड़की को थाने से जिला जेल में शिफ्ट कर दिया गया है। दूसरी अभी पुलिस की हिरासत में है, जिससे पूछताछ जारी है।


सूत्रों का कहना है कि पूरे घटनाक्रम के बाद लड़कियों का पिता दुबई से मेंढर लौट आया है। उसकी इस मामले में संलिप्तता है या नहीं, इसके बारे अभी कुछ नहीं बताया जा रहा है। मेंढर के थाना प्रभारी नियाज अहमद का कहना है कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed