{"_id":"5f4390dca8781c44ab024f81","slug":"banihal-qazigund-tunnel-work-on-jammu-srinagar-highway-reached-final-stage","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर बनिहाल-काजीगुंड टनल का काम आखिरी चरण में पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर बनिहाल-काजीगुंड टनल का काम आखिरी चरण में पहुंचा
Mon, 24 Aug 2020 03:35 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Mon, 24 Aug 2020 03:35 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
जम्मू-कश्मीर में एक और मेगा परियोजना निर्माण के आखिरी चरण में पहुंच गई है। जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर साढ़े आठ किलोमीटर लंबी बनिहाल काजीगुंड रोड टनल 31 मार्च 2021 तक बनकर तैयार हो जाएगी। एनएचएआई के अधिकारियों के अनुसार साढ़े आठ किलोमीटर लंबी बनिहाल काजीगुंड हाईवे टनल एशिया की सबसे लंबी टनलों में से एक होगी। 90 फीसदी के करीब निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन
बरसात के मौसम और लॉकडाउन की अवधि के दौरान निर्माण कार्य प्रभावित हुआ था, लेकिन अब निर्माण कार्य दोबारा सामान्य गति से चल रहा है। बनिहाल काजीगुंड हाईवे पर यह टनल कई मायनों में लाभकारी साबित होगी। जिस क्षेत्र में इस टनल का निर्माण हो रहा है, वह क्षेत्र भूस्खलन से ज्यादा प्रभावित होता है और कई-कई दिन जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर यातायात प्रभावित रहता है।
विज्ञापन
इस टनल के बन जाने से भूस्खलन से हाईवे बंद होने की समस्या इस क्षेत्र में काफी कम हो जाएगी। जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे को आल वेदर बनाने में मदद मिलेगी। बनिहाल और काजीगुंड के बीच की दूरी भी 16 किलोमीटर कम होने से लोगों का समय और ईधन दोनों की बचत भी होगी। एनएचएआई के क्षेत्रीय अधिकारी हेमराज का कहना है कि 31 मार्च 2021 तक बनिहाल काजीगुंड हाईवे टनल का लोकार्पण कर दिया जाएगा और इसी लक्ष्य को सामने रखकर काम किया जा रहा है।
विज्ञापन