{"_id":"5e97fcd98ebc3e72b1179efb","slug":"bangladesh-intruder-caught-inside-international-border-in-samba-jammu-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीरः अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगभग डेढ़ किलोमीटर अंदर पकड़ा गया बांग्लादेश का घुसपैठिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीरः अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगभग डेढ़ किलोमीटर अंदर पकड़ा गया बांग्लादेश का घुसपैठिया
Thu, 16 Apr 2020 12:06 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Thu, 16 Apr 2020 12:06 PM IST
विज्ञापन
भारतीय सेना
- फोटो : फाइल, अमर उजाला
जम्मू संभाग में सांबा जिले के रामगढ़ क्षेत्र की अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगभग डेढ़ किलोमीटर अंदर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की अग्रिम चौकी नारायणपुर इलाके से बुधवार सुबह बांग्लादेश का एक घुसपैठिया पकड़ा गया है।
विज्ञापन
रक्षा सूत्रों के अनुसार, बुधवार सुबह लगभग सात बजे बीएसएफ की 98वीं वाहिनी की नारायणपुर चौकी के करीब एक व्यक्ति को जवानों ने संदिग्ध हालत में घूमते देखा।
विज्ञापन
उन्होंने उसे रोका और हिरासत में ले लिया। इस दौरान पकड़े गए व्यक्ति ने पूछताछ में खुद को बांग्लादेश का नागरिक बताया। उसने अपना नाम मोहम्मद सफीद बुलबुल (47) पुत्र अफजल हुसैन निवासी ढाका बताया। अभी उसके आईबी के पास आने का मकसद स्पष्ट नहीं हुआ है।
विज्ञापन
बीएसएफ के जवानों ने पूछताछ के बाद जब घुसपैठिए को पुलिस को सौंपने लगे तो पुलिस ने कहा कि उक्त व्यक्ति की चिकित्सकीय जांच के बाद ही वह उसे लेंगे। इसके बाद बांग्लादेशी नागरिक को चिकित्सकीय जांच के लिए भेजा गया है।