{"_id":"621503183f7f220db45d3a12","slug":"bandipora-police-arrested-lashkar-terrorist-along-with-security-forces-arms-and-ammunition-recovered","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: बांदीपोरा पुलिस ने सुरक्षाबलों के साथ लश्कर के आतंकी को किया गिरफ्तार, हथियार और गोला बारूद बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: बांदीपोरा पुलिस ने सुरक्षाबलों के साथ लश्कर के आतंकी को किया गिरफ्तार, हथियार और गोला बारूद बरामद
Tue, 22 Feb 2022 09:06 PM IST
सुशील कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: सुशील कुमार
Updated Tue, 22 Feb 2022 09:06 PM IST
सार
आतंकी की पहचान दानिश अहमद शाह उर्फ हारिस पुत्र सनाउल्लाह शाह, अलोसा बांदीपोरा के रूप में हुई। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक चीनी पिस्तौल और एक ग्रेनेड बरामद किया गया।
विज्ञापन
सुरक्षा बल के जवान
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा पुलिस को मंगलवार को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने सुरक्षाबलों के साथ संयुक्त ऑपरेशन में अलोसा में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी को गिरफ्तार कर लिया। आतंकी के कब्जे से हथियार और गोला बारूद बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
आतंकी के छिपे होने का इनपुट मिला था। इसके बाद बांदीपोरा पुलिस, असम राइफल्स और सीआरपीएफ की तीसरी बटालियन के संयुक्त दलों ने नाका लगाये। इसके बाद एक संदिग्ध को नाके के पास जाते देखा गया। चेतावनी के बाद भी आतंकी पास के बागों में भागने की कोशिश की। संयुक्त दल ने उनका पीछा किया और दबोच लिया।
विज्ञापन
आतंकी की पहचान दानिश अहमद शाह उर्फ हारिस पुत्र सनाउल्लाह शाह, अलोसा बांदीपोरा के रूप में हुई। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक चीनी पिस्तौल और एक ग्रेनेड बरामद किया गया।
विज्ञापन