{"_id":"61eb14c5e3d9a516cd8ea5f20a066b6f","slug":"bana-singh-stadium-at-rs-pura","type":"story","status":"publish","title_hn":"कब बनकर तैयार होगा बाना सिंह स्टेडियम? ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कब बनकर तैयार होगा बाना सिंह स्टेडियम?
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 31 Jul 2014 02:37 PM IST
विज्ञापन
बाना सिंह स्टेडियम में पिछले एक वर्ष से इंडोर कांपलेक्स का निर्माण कार्य होने से युवाओं को पसंदीदा खेल का लुत्फ उठाने के लिए तरसना पड़ रहा है।
विज्ञापन
एक वर्ष से कोई टूर्नामेंट भी आयोजित नहीं हो सका है। बारिश होने की स्थिति में मैदान तालाब की तरह नजर आता है।
पूर्व रणजी क्रिकेट खिलाड़ी प्रणब महाजन का कहना है कि बाना सिंह स्टेडियम का रख-रखाव सही नहीं होने से फिलहाल यहां कोई खेल मुश्किल है। उन्होंने कहा कि इसी मैदान में खेलने के बाद तेज गेंदबाज के रुप में राज्य की क्रिकेट टीम में उन्हें मौका मिला था।
विज्ञापन
कसबे के राजू चौधरी, मनदेव सिंह, किशोर कुमार, शाम गोरखा, मनी चौधरी का कहना है कि बेहतर खेल सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए बनाई गई योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा।
विज्ञापन
इसकी वजह से उपजिले के एक मात्र स्टेडियम जो परमवीर चक्र विजेता बाना सिंह के नाम पर है, उसकी अनदेखी हो रही है।
उन्होंने संबधित विभाग से मांग करते हुए कहा कि क्षेत्र के युवा वर्ग के लोगों को बेहतर सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए मैदान की हालत में सुधार किया जाए, ताकि युवा वर्ग के लोग यहां पर खेल सकें।