{"_id":"665b8155ad972e593009bfa4","slug":"ban-on-sale-consumption-of-tobacco-products-in-vaishno-devi-town-of-katra-2024-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu : धर्मनगरी कटड़ा में तंबाकू उत्पादों की बिक्री और सेवन पर पाबंदी, मांस-मदिरा पहले से है प्रतिबंधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu : धर्मनगरी कटड़ा में तंबाकू उत्पादों की बिक्री और सेवन पर पाबंदी, मांस-मदिरा पहले से है प्रतिबंधित
Sun, 02 Jun 2024 01:45 AM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 02 Jun 2024 01:45 AM IST
सार
रियासी के जिला मजिस्ट्रेट विशेष महाजन ने कहा कि विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर शुरू की गई इस पहल का उद्देश्य उस धार्मिक स्थान की पवित्रता बनाए रखना है जहां हर साल लाखों तीर्थयात्री आते हैं।
विज्ञापन
माता वैष्णो देवी, कटड़ा
- फोटो : एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने पवित्र शहर कटड़ा में सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पादों की बिक्री, रखने और उपभोग पर प्रतिबंध लगा दिया है। रियासी के जिला मजिस्ट्रेट विशेष महाजन ने कहा कि विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर शुरू की गई इस पहल का उद्देश्य उस धार्मिक स्थान की पवित्रता बनाए रखना है जहां हर साल लाखों तीर्थयात्री आते हैं। प्रशासन ने पहले ही कटड़ा और आसपास के इलाकों में मांस और शराब की बिक्री, रखने और सेवन पर प्रतिबंध लगा रखा है।
विज्ञापन
महाजन ने बताया कि धारा 144 के तहत हमने नुमाई और पंथाल चेक पोस्ट से लेकर तारा कोर्ट ट्रैक होते हुए भवन तक के क्षेत्र में सिगरेट, गुटखा और अन्य प्रकार के तंबाकू के भंडारण, बिक्री और उपभोग पर प्रतिबंध लगा दिया है। यह प्रतिबंध शराब और मांस की बिक्री और उपभोग पर मौजूदा प्रतिबंध का विस्तार है।
विज्ञापन
महाजन ने कहा कि इस कदम का उद्देश्य कटरा बेस कैंप, ट्रैक और पूरे क्षेत्र को तंबाकू मुक्त रखना है। कटड़ा में इन दिनों रोज 30 से 40 हजार से अधिक तीर्थयात्री पहुंच रहे हैं। जम्मू के रियासी जिले में त्रिकुटा पहाड़ियों में स्थित गुफा मंदिर में 2023 में 93.50 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने यात्रा की जो एक दशक में सबसे अधिक संख्या है। मंदिर के अधिकारियों के अनुसार यह 2013 के 93.24 लाख के आंकड़े को पार कर गया।
विज्ञापन