{"_id":"625c2e246090181c2d2b0ae1","slug":"bajrang-dal-workers-protest-in-jammu","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहांगीरपुरी हिंसा: दिल्ली में शोभायात्रा पर पथराव के विरोध में जम्मू में फूटा गुस्सा, बजरंग दल की कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहांगीरपुरी हिंसा: दिल्ली में शोभायात्रा पर पथराव के विरोध में जम्मू में फूटा गुस्सा, बजरंग दल की कार्रवाई की मांग
Sun, 17 Apr 2022 08:43 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Sun, 17 Apr 2022 08:43 PM IST
सार
राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने त्रिकुटा कांप्लेक्स में प्रदर्शन कर घटना की निंदा की। लोगों ने दिल्ली सरकार और प्रशासन का फूंका पुतला।
विज्ञापन
बजरंग दल के कार्यकर्ता प्रदर्शन करते हुए
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हनुमान जयंती पर नई दिल्ली में शोभायात्रा पर हुए पथराव को लेकर लोगों में काफी गुस्सा है। रविवार को राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बस स्टैंड के करीब त्रिकुटा कांप्लेक्स में एकत्रित होकर घटना की कड़ी निंदा की। वहीं, प्रदर्शन कर दिल्ली सरकार और प्रशासन पर कानून व्यवस्था बनाए रखने में नाकाम रहने का आरोप लगाते हुए पुतला भी फूंका गया।
विज्ञापन
संगठन के अध्यक्ष राकेश बजरंगी ने कहा कि देशभर में हनुमान जयंती पर शोभायात्राएं और झांकिया धूमधाम से निकाली गईं। नई दिल्ली के जहांगीरपुरी में शोभायात्रा उपद्रवियों ने पथराव कर किया गया। वाहनों और दुकानों में आग लगा दी। इस घटना में कई पुलिस कर्मी घायल हुए हैं।
विज्ञापन
यह हमला साजिश के तहत किया गया है। उन्होंने कहा जब से दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार आई हैं तभी समुदाय विशेष के लोगों को प्रताड़ित किया जा रहा है। इससे पहले भी दिल्ली में कई बार दंगे हुए हैं, जिनमें आप नेताओं की संलिप्तता पाई गई है।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश और गुजरात में उपद्रवियों पर कार्रवाई की गई है। प्रदर्शन में जम्मू महानगर के अध्यक्ष ऋषभ हिंदू, शेर सिंह, अनिरुद्ध, जतिन, संजीव, अमित, पीयूष और अमन आदि मौजूद रहे।