फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   baglihar project production affected due to less water

जल स्तर गिरने से बगलिहार का उत्पादन प्रभावित

Wed, 18 Nov 2015 12:33 AM IST
Updated Wed, 18 Nov 2015 12:33 AM IST
विज्ञापन
baglihar project production affected due to less water

महज सप्ताह भर पहले लोकार्पित की गई 450 मेगावाट उत्पादन क्षमता की बगलिहार पनबिजली परियोजना-दो से वर्तमान में मुश्किल से एक-चौथाई उत्पादन हो पा रहा है।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सात नवंबर 2015 को इसे देश को समर्पित किया था। हालात यह हैं कि परियोजना से वैकल्पिक दिन पर उत्पादन करने की नौबत आ गई है। बगलिहार-एक परियोजना की हालत भी कुछ ऐसी ही है।
विज्ञापन


आधिकारिक सूत्रों के अनुसार सर्दी के मौसम में चिनाब दरिया के जल स्तर में भारी गिरावट की वजह से बगलिहार-दो परियोजना में उत्पादन 90 से 100 मेगावाट तक ही हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक दिन छोड़ कर दूसरे दिन उत्पादन करने की नौबत भी आ चुकी है। सर्दी बढ़ने पर दरिया में जल स्तर में और कमी आ सकती है। इसका सीधा असर पनबिजली उत्पादन पर पड़ेगा।

पानी का सीमित प्रयोग कर सकते हैं दोनों देश

baglihar project production affected due to less water

जम्मू-कश्मीर पावर डेवलपमेंट कारपोरेशन के अधिकारियों की माने तो बगलिहार-एक परियोजना की भी ऐसी ही हालत है। पाकिस्तान के साथ सिंधु जल समझौते के तहत चिनाब दरिया पर बनी बगलिहार-एक और दो परियोजना रन द वाटर स्कीम पर आधारित है।

इस वजह से डैम में सीमित पानी का भंडारण ही होता है। सर्दियों में दरिया में जल स्तर कम होने पर बिजली उत्पादन में भारी गिरावट आ जाती है। अप्रैल महीने से उत्पादन में फिर से बढ़ोतरी होने लगती है।

भारत और पाकिस्तान के बीच सिंधु जल समझौता 1960 के तहत सिंधु, झेलम और चिनाब दरिया के पानी का जम्मू-कश्मीर सीमित प्रयोग ही कर सकता है। इसी तरह रावी और सतलुज दरिया के पानी का पाकिस्तान सीमित प्रयोग कर सकता है।

चिनाब दरिया पर बनी पनबिजली परियोजनाओं को रन द वाटर स्कीम पर आधारित बनाया गया है। गर्मियों में दरिया में जल स्तर बेहतर होने से बिजली उत्पादन भी क्षमता के अनुसार रहता है, लेकिन सर्दियों में जल स्तर कम होने पर उत्पादन भी गिर जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed