फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   badminton tournament

Jammu News: बैडमिंटन टूर्नामेंट दो से, नॉर्थ जोन के लिए चुनी जाएगी प्रदेश की टीम

विज्ञापन
badminton tournament
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। ऑल जम्मू-कश्मीर सीनियर एंड जूनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट दो से पांच अगस्त के बीच एमए स्टेडियम के इंडोर हाल में होगा। सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को नॉर्थ जोन इंटर स्टेट और जूनियर अंडर 19 टूर्नामेंट के लिए चुना जाएगा, जिसका आयोजन क्रमश: 10 से 13 अगस्त के बीच पंजाब और सात से 13 सितंबर को बेंगलुरु में होगा।

चार दिवसीय टूर्नामेंट में 16 जिलों के 300 के करीब खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। अंडर-19 ब्वॉय-गर्ल्स और मैन-वुमेन एकल, युगल और मिक्स युगल के मुकाबले खेले जाएंगे। जम्मू-कश्मीर बैडमिंटन एसोसिएशन द्वारा आयोजन किया जा रहा हैं। दो अगस्त को सुबह दस बजे से मुकाबले होंगे। इसके साथ ही युवा सेवा और खेल विभाग द्वारा दो से नौ अगस्त तक फुटबाल, क्रिकेट, हैंडबॉल, बास्केटबाल के मुकाबले करवाए जा रहे हैं। डोगरा ग्राउंड शास्त्री नगर में दो से सात अगस्त तक अंडर 14 व 17 में बास्केटबाल, दो से पांच अगस्त तक हैंडबॉल और दो से सात व 31 जुलाई से नौ अगस्त तक खेल गांव नगरोटा में फुटबाल खेला जाएगा। जम्मू में दो अगस्त से जम्मू-कश्मीर सीनियर व जूनियर जबकि अंडर-14, 17 बास्केटबाल, हैंडबाल, फुटबाल और क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन होने जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed